एक्सप्लोरर

सलीम ने सरकार से पूछा- क्या हुआ तेरा वादा, मुलायम ने कहा- इस सरकार में बीजेपी के ही लोग रो रहे हैं

मोहम्मद सलीम ने सरकार से पूछा कि ''क्या हुआ तेरा वादा?'' उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री कहते हैं काला धन मिल रहा है, पर आंकड़े नहीं इस बात का क्या मतलब है?

नई दिल्ली: मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा है किसान और व्यापारी तो परेशान है हीं, बीजेपी के खुद के भी लोग भी रो रहे हैं. मुलायम यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि ''युवाओं के पास नौकरियां ही नहीं है पता नहीं क्या हो गया है किसी को नौकरी ही नहीं मिल रही.'' वहीं सीपीएम के सांसद मोहम्मद सलीम ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए जियो इंस्टीट्यूट को पैसा देने का मुद्दा उठाया और इसे भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण बताया.

''क्या हुआ तेरा वादा''

मोहम्मद सलीम ने सरकार से पूछा कि ''क्या हुआ तेरा वादा?'' उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री कहते हैं काला धन मिल रहा है, पर आंकड़े नहीं इस बात का क्या मतलब है? उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा, ''सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करने से कोई फायदा नहीं है, सरकार किसानों को क्या जवाब देगी. स्विस बैंक में काला धन बढ़ गया है, काले धन पर कोई लगाम नहीं लगी है.''

सलीम ने डिजिटल इंडिया के आसरे नोटबंदी पर सवाल करते हुए कहा, ''पीएम डिजिटल इंडिया, न्यू इंडिया की बात करते हैं, पर डिजिटल इंडिया में नोटबंदी के आंकड़े क्यों नहीं हैं इस बात का जवाब नहीं देते.''

अविश्वास प्रस्ताव LIVE: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-विपक्ष बेहद कमजोर है, बीजेपी के खिलाफ सबको साथ आना पड़ा

बीजेपी के ही लोग रो रहे हैं

वहीं सामाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का कहना है कि इस देश में कोई ऐसा नहीं है जो इस सरकार से दुखी नहीं है. उन्होंने आगे कहा, ''ये मालूम ही नहीं चल रहा है कैसी सरकार आ गई है, बीजेपी के लोग ही इस सरकार से दुखी हैं और रो रहे हैं.''

मोदी सरकार के वादों की बात उठाते हुए मुलायम ने कहा, ''बीजेपी ने कहा था कि हर किसी को 15 लाख रुपये देंगे. दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी. लेकिन सरकार में आने के बाद एक भी वादे को पूरा नहीं किया.''

अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी के इन तीन हमलों से 'तिलमिलाई' बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget