एक्सप्लोरर

लोकसभा में पीएम मोदी का मणिपुर हिंसा पर बयान, 'निकट भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा'

PM Modi On Manipur Violence: पीएम मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर बयान दिया. उन्होंने साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा.

Manipur Violence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहे, लेकिन विपक्ष भागता रहा. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया. 

पीएम मोदी ने कहा, ''हमने कहा कि मणिपुर पर चर्चा करो. गृह मंत्री अमित शाह ने लेटर लिखकर भी ये बात बोली, लेकिन इनके पास साहस और इरादा नहीं था. पेट में पाप था. दर्द पेट में हो रहा था और सिर फोड़ रहे थे.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर को लेकर बिना राजनीति के विस्तार से बुधवार (9 अगस्त) को 2 घंटे लोकसभा में बताया. सरकार और देश की चिंता को प्रकट किया. इसमें जनता को जागरूक करने का प्रयास था. इसमें सदन की तरफ से मणिपुर की जनता को विश्वास का संदेश पहुंचाने का प्रयास था. ईमानदारी से देश की भलाई और मणिपुर की समस्या के लिए रास्ते खोजने का प्रयास था, लेकिन इनको राजनीति के सिवा कुछ नहीं करना.'' 

मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर क्या कुछ कहा?
पीएम मोदी ने बताया कि मणिपुर को लेकर अदालत का एक फैसला आया. इसके पक्ष और विपक्ष में जो भी परिस्थिति बनी उससे हिंसा का दौर शुरू हो गया. इसमें बहुत परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुआ. ये अपराध अक्षम्य है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए राज्य औऱ केंद्र सरकार मिलकर प्रयास कर रही है. जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं निकट भविष्य में राज्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा. 

पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि देश और सदन आपके साथ है. हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे. मैं मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि वो फिर से विकास की ओर बढ़े इस प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. 

राहुल गांधी पर किया हमला
पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि सदन में  मां भारती के बारे में जो कहा गया उसने हर भारतीय के भावनाओं को ठेस पहुंचाई. सत्ता के बिना किसी का ऐसा हाल होता है. सत्ता सुख बिना क्या जी नहीं सकते. पता नहीं क्यों कुछ लोग भारत मां की हत्या की कामना करते नजर आ रहे हैं. वो लोग हैं जो कभी संविधान और लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं. मैं हैरान हूं. 

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी बात बोलने वाले कौन लोग हैं? ये लोग जिन्होंने मां भारती के तीन टुकड़े कर दिए. जब मां भारती को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराना था तो इन्होंने भुजाएं काट दी. ये लोग किस मुंह से ये सब बोलने की हिम्मत करते हैं.  

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्ष ने लोकसभा से किया वॉकआउट, प्रधानमंत्री का तंज- कचरा फेंको, भाग जाओ, झूठ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget