एक्सप्लोरर

'जिन लोगों ने कभी गमले में मूली नहीं उगाई, उन्होंने...', राहुल गांधी पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, हनुमान वाले बयान पर भी तंज

PM Modi On Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में गुरुवार (10 अगस्त) को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया.  

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में गुरुवार (10 अगस्त) को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि खेतों में जाकर वीडियो शूट हो रहा है. इसी तरह एचएएल फैक्ट्री के आगे भी वीडियो बनाए गए थे.

पीएम मोदी ने कहा, ''HAL को लेकर भी काफी बुरा भला कहा गया कि HAL तबाह हो गई है. जैसे आजकल खेतों में जा कर वीडियो शूट होता है. वैसे ही HAL के दरवाजे पर वीडियो शूट कराया गया था और मजदूरों को भड़काया गया था पर सीक्रेट आशीर्वाद से HAL नई बुलंदियों को छू रहा है.'' 

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लंका हनुमान ने नहीं जलाई, घमंड ने जलाई. ऐसा वो कह रहे हैं, इसलिए वो 400 सीट से 40 हो गए.. दरअसल राहुल गांधी पिछले दिनों हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में किसानों के बीच गए थे. यहां उन्होंने किसानों के साथ धान की रोपाई की थी और वीडियो में उन्हें बात करते हुए देखा जा रहा है. 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''जिन लोगों ने कभी गमले में मूली नहीं उगाई, खेतों को देखकर उन्हें हैरान होना ही है. जो कभी जमीन पर कभी उतरे ही नहीं, गाड़ी का शीशा डाउन करके गरीबी देखी हो तो वो हैरान करने वाला लग रहा है. जब ऐसे लोग भारत की स्थिति का वर्णन करते हैं तो ये भूल जाते हैं उनके परिवार ने 50 साल तक राज किया है. वे अपनी पूर्वजों की विफलता का जिक्र करते हैं. इनकी दाल गलने वाली नहीं है, इसलिए नई नई दुकान खोलकर बैठ जाते हैं.'' 

पीएम मोदी ने कौन से तीन उदाहरण दिए?
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा पक्का विश्वास हो गया है कि विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है कि यह लोग जिसका बुरा चाहेंगे, उसका भला ही होता है. ऐसा ही एक उदाहरण आपके सामने खड़ा है. 20 साल हो गए क्या कुछ नहीं हुआ पर भला ही होता चला गया. 

उन्होंने कहा कि तीन उदाहरण देकर इस वरदान को सिद्ध कर सकता हूं. पहला उदाहरण - बैंकों की सेहत को लेकर खूब अफवाह फैलाई गई, लेकिन हमारे पब्लिक सेक्टर बैंक का प्रॉफिट दो गुणे से ज्यादा हो गया.

पीएम मोदी ने दूसरा उदाहरण HAL का दिया. उन्होंने कहा कि HAL को लेकर भी काफी बुरा भला कहा गया, लेकिन आज वो नई बुलंदियों को छू रहा है. तीसरा उदाहरण एलआईसी (LIC)का है. आज एलआईसी फायदे में है. ये जिस कंपनी को गाली दें, आप शेयर बाजार में उस पर दांव लगा दीजिए. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि दिमाग का हाल तो मैं बहुत पहले से जानता हूं, अब दिल का हाल पता चल गया. उन्हें 24 घंटे मोदी का सपना आता है. मोदी पानी भी पीते हैं तो कहते हैं मैंने पानी पिला दिया. जनता जनार्दन से बात करते हुए अगर पसीना आ गया तो कहते हैं देखिए हमने पसीना ला दिया.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने बुधवार (9 अगस्त) को लोकसभा में कहा था,  ''इनकी राजनीति (BJP) ने मणिपुर को नहीं हिंदुस्तान को मणिपुर में मारा है. हिन्दुस्तान का क़त्ल किया है. उन्होंने कहा कि वो कुछ दिन पहले मणिपुर गए थे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तक (मणिपुर) नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है.'' 

ये भी पढ़ें- No Confidence Motion: पीएम मोदी ने बिछाई लोकसभा चुनाव की बिसात, कहा- 2024 में जीत के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget