एक्सप्लोरर

No Confidence Motion Debate: निशिकांत दुबे बोले - गरीब के बेटे के खिलाफ अविश्वास प्रस्‍ताव, 2024 में आएंगी 400 सीटें

No Confidence Motion: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा.

No Confidence Motion Debate: विपक्ष के मंगलवार (8 अगस्त 2023) को मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा जारी है. इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना तो साधा ही इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप गरीब के बेटे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हो इसका जवाब जनता 2024 में 400 सीटें बीजेपी को लाकर देगी. 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने भाषण के दौरान कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर आक्रामक रहे. उन्होंने कहा, राहुल गांधी कह रहे हैं  कि वह मोदी सरनेम पर माफी नहीं मांगेंगे. आखिर वो माफी क्यों मांगेंगे क्योंकि मोदी तो छोटी जात है, भला ये बड़े लोग (राहुल गांधी) ओबीसी से माफी क्यों मांगेंगे. दूसरा-राहुल जी कह रहे हैं कि वह सावरकर नहीं हैं. सर वो सावरकर हो भी नहीं सकते हैं कि क्योंकि सावरकर ने अपने जीवन के 28 साल जेल में गुजारे थे.

मैं मणिपुर के इतिहास का भुक्तभोगी
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को उनके नार्थ ईस्ट पर शासन के दौरान का इतिहास याद दिलाया. उन्होंने कहा, कांग्रेस को मणिपुर पर ज्ञान देने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. मेरे मामा एनके तिवारी मणिपुर में अपना एक पैर गंवा चुके हैं. वह सीआरपीएफ के डीआईजी हुआ करते थे. जब वही मणिपुर में आईजी बनकर गये तो कांग्रेस की ही सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया.

गरीबों के खिलाफ है कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैं सोनिया जी का बहुत सम्मान करता हूं. सोनिया गांधी भारतीय नारी की तरह काम कर रही हैं. उनके सिर्फ दो ही लक्ष्य हैं. पहला-बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है. मैं अपनी इस बात पर कायम हूं. निशिकांत दुबे ने कहा बीजेपी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बीजेपी नहीं बल्कि गरीबों के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव है. ये अविश्वास प्रस्ताव गरीबों को घर देने के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी 400 सीटें लेकर आएगी.

No Confidence Motion: क्‍या होता है अविश्वास प्रस्‍ताव, कब-कब आया, कितनी बार हुआ पास-फेल, जानें INDIA और NDA के दांव-पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

Embed widget