एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: 'BRS मतलब भ्रष्टाचार रक्षक समिति', लोकसभा में बोले बंदी संजय, खेती से हर साल कितना कमाते हैं केसीआर, ये भी बताया

Bandi Sanjay Speech: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए बीजेपी सांसद बंदी संजय कुमार ने केसीआर का पूरा नाम कासिम चंद्रशेखर रिजवी बताया.

Bandi Sanjay In Lok Sabha: लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार (10 अगस्त) को गिर गया. इससे पहले तीन दिन तक प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में वार पलटवार चला. बीजेपी नेता और तेलंगाना के करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बोलते हुए सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को निशाने पर लिया.

बंदी संजय ने बीआरएस को 'भ्रष्टाचार रक्षक समिति' बताते हुए कहा कि केसीआर के परिवार ने तेलंगाना पर उसी तरह कब्जा कर लिया है, जैसे चीटियों की मांद पर सांप कब्जा कर लेते हैं. लोकसभा में बंदी संजय कुमार ने कहा, जिस तरह से यूपीए ने खुद को बदलकर I.N.D.I.A कर लिया है, वैसे ही तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति भ्रष्टाचार रक्षक समिति बन गई है. इसके अध्यक्ष केसीआर ने खुद कासिम चंद्रशेखर रिजवी साबित कर दिया है. उन्होनें तेलंगाना राज्य को बर्बाद कर दिया है.

बंदी संजय ने बताई केसीआर की खेती से सालाना आय

बीजेपी सांसद ने कहा, केसीआर के पास शराब पीने और अपने महल की चारदीवारी तक सीमित रखने के अलावा कोई और काम नहीं है. उन्होंने कहा, केसीआर परिवार ने अथाह संपत्ति अर्जित की थी, जो पिछले नौ वर्षों में 400 गुना बढ़ गई. संजय ने लोकसभा में कहा, तेलंगाना के किसान की औसत वार्षिक आया 1.12 लाख रुपये हैं जबकि, केसीआर की कृषि से सालाना आय 1 करोड़ रुपये से अधिक है और उनके बेटे की आय 59.85 लाख रुपये है.

बंदी संजय ने दी केसीआर सरकार को चुनौती

बंदी संजय ने सदन में बीआरएस नेताओं के राज्य सरकार के किसानों को 24 घंटे बिजली देने के दावे को झूठ बताया. उन्होंने कहा, ये संसद को गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं है. मैं बीआरएस सरकार को चुनौती देता हूं कि इसे साबित करें. अगर ये सही है तो मैं अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ दूंगा. उन्होंने आगे कहा, अगर केसीआर इसे साबित नहीं कर पाते हैं तो क्या वे अपने पद से इस्तीफा देंगे.

यह भी पढ़ें

Kerala CM Daughter Case: 'CPIM से गुप्त समझौता', सीएम विजयन की बेटी को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget