एक्सप्लोरर

Nizamuddin Markaz के प्रवक्ता ने कहा- दिल्ली में ही हैं मौलाना साद, वे कहीं फरार नहीं हुए

निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना साद दिल्ली में ही हैं. ये बात निजामुद्दीन मरकज के प्रवक्ता शाहिद अली ने बताई. उन्होंने कहा कि अगर क्राइम ब्रांच मौलाना साद को जांच में शामिल होने के लिए कहता है तो वे जरूर शामिल होंगे.

नई दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज के प्रवक्ता शाहिद अली ने कहा कि मौलाना साद दिल्ली में ही हैं. वे कहीं फरार नहीं हुए हैं. मरकज के प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद को कोई नोटिस जारी नहीं किया है. अगर क्राइम ब्रांच जांच में शामिल होने के लिए कहता है तो मौलाना साद जरूर जांच में शामिल होंगे. मौलाना साद निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख हैं.

इस बीच आज दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार 1 मार्च को निजामुद्दीन मरकज में 8000 लोग थे. पुलिस अब उन सभी लोगों का पता लगा रही है कि वे अब कहां है और किन किन लोगों के सम्पर्क में रहे हैं?

इससे पहले बुधवार को पुलिस सूत्रों ने बताया था कि 28 मार्च के बाद से निजामुद्दीन इलाके में मौलाना साद को नहीं देखा गया है. उनके दो घर हैं. एक निजामुद्दीन में मरकज के पास और दूसरा दिल्ली के जाकिर नगर में है, लेकिन मौलाना साद कहां पर है ये कोई नहीं जानता.

वहीं केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देशभर में तब्लीगी जमात के सदस्यों सहित उनके संपर्क में आए करीब 9000 लोगों को पृथक रखा गया है. दिल्ली में तब्लीगी जमात के करीब 2000 सदस्यों में से 1804 को पृथक रखा गया है, जबकि 334 को अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के लगभग 400 पॉजिटिव मामले ऐसे पाए गए हैं जिनके तबलीगी जमात कार्यक्रम से संबंध हो सकते है.

बता दें कि प्रशासन ने मरकज की बिल्डिंग को बुधवार को खाली करा लिया. इसे खाली कराने में करीब 36 घंटे का वक्त लगा. मरकज में जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे इस जगह को बाद में सैनिटाइज किया गया. फिलहाल पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget