एक्सप्लोरर

PM मोदी बोले- बजट में 10 हजार मेडिकल सीटें, 75 हजार का टारगेट

Nivesh In People: पीएम मोदी ने बताया कि "Heal in India" पहल के तहत भारत में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने योग और वेलनेस टूरिज्म की अपार संभावनाओं का उपयोग करने की अपील की.

PM Modi on Nivesh In People:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 मार्च, 2025) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "निवेश इन पीपल, अर्थव्यवस्था और नवाचार" पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया. इस वेबिनार में 29 मंत्रालयों, 100 विशेषज्ञों और 25,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि "इस बजट को भारत के भविष्य की रूपरेखा कहा जा सकता है, जिसमें शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है." उन्होंने सभी हितधारकों से इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की अपील की.

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े कदम

इस वेबिनार में प्रधानमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया 10,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटों की घोषणा की गई है. अगले 5 वर्षों में 75,000 मेडिकल सीटें जोड़ने का लक्ष्य है. टेली-मेडिसिन सुविधा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाई जा रही है.  डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे ताकि छोटे अस्पतालों में भी इलाज संभव हो.

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बताया कि  2014 में 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 780 हो गए हैं. स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) मेडिकल सीटों में क्रमशः 130% और 135% की वृद्धि हुई है. 1.75 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं, जहां 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए मुफ्त कैंसर, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच की जाएगी. राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (NCI) और 22 AIIMS में ऑन्कोलॉजी विभागों का विस्तार किया गया है.

कैंसर इलाज के लिए नई रणनीति

महत्वपूर्ण जानकारी के मुताबिक, सभी जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर (DCCC) स्थापित किए जाएंगे.2025 में 200 नए DCCC खोले जाएंगे. जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती कैंसर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

स्वास्थ्य पर्यटन (मेडिकल टूरिज्म) को बढ़ावा

पीएम मोदी ने बताया कि "Heal in India" पहल के तहत भारत में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने योग और वेलनेस टूरिज्म की अपार संभावनाओं का उपयोग करने की अपील की.

चिकित्सा शिक्षा में सुधार

पीएम ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर दिया. AI, टेली-मेडिसिन और डिजिटल हेल्थ केयर को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा. मेडिकल छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स, नैतिकता और संवाद कौशल पर भी ध्यान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड के मुखबा में मां गंगा के दर्शन करेंगे पीएम मोदी, हर्षिल में जनसभा; जानें शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget