एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के डिनर में जाएंगे नीतीश, राहुल गांधी से भी होगी मुलाकात

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आयोजित होने वाले इस डिनर कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हो सकते हैं.

नई दिल्लीः देश के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 24 जुलाई को राष्ट्रपति पद से मुक्त होंगे. विदाई से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आयोजित होने वाले इस डिनर कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मोदी कैबिनेट के मंत्री भी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष के अकेले मुख्यमंत्री होंगे जो इस डिनर का हिस्सा बनेंगें. इसके बाद नीतीश कुमार कांग्रेस  अध्यक्ष सोनिया गांधी या उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं.  खबर है कि नीतीश कुमार नवनियुक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे.

हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत हुई. इस चुनाव में विपक्ष के सभी दलों से अलग होकर नीतीश कुमार ने नवनियुक्त राष्ट्रपति कोविंद को समर्थन देने के ऐलान किया था. वहीं पूरे विपक्ष ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन किया.

बिहार में महागठबंधन की सरकार है जिसके सीएम नीतीश कुमार है. हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जेडीयू औऱ आरजेडी की अलग-अलग राय और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच महागठबंधन में दरारा की अटकलें तेज हो गई हैं. ऐसे में नीतीश कुमार इस भोज में शामिल होते हैं तो ये उनकी बीजेपी से नजदीकी की नई तस्वीर पेश करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget