एक्सप्लोरर

मणिपुर में JDU को झटका, 6 में से 5 विधायक BJP में शामिल, सुशील मोदी बोले- 'पार्टी के पास विलय या विलीन यही दो विकल्प बचे हैं'

अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी जेडीयू के 6 में से 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दलबदल से जेडीयू चिंतित नजर आ रही है तो बिहार में बीजेपी काफी खुश है.

Sushil Modi on JDU: बीजेपी को छोड़कर हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार सत्ता पर काबिज हुई है. इस झटके के बाद से बीजेपी भी राष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है और एक के बाद एक नीतीश कुमार की जेड़ीयू को तगड़े झटके भी दे रही है. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी जेडीयू विधायकों ने नीतीश कुमार का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम दिया है.JDU के 6 में से 5 विधायक BJP में शामिल हो गए हैं. इस दलबदल से जेडीयू सकते में है तो बिहार में बीजेपी काफी खुश नजर आ रही है.

इसी सिलसिले में एबीपी न्यूज ने बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी से बात की. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को  टेंशन है कि मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश  में उनकी पार्टी (जेडीयू) विलीन हो गई है. . जदयू का या तो विलय होगा या पार्टी विलीन हो जाएगी. जदयू के पास विलय या विलीन यही दो विकल्प बचे भी हैं. 

तोड़ने में विश्वास नहीं करते हैं- सुशील मोदी
सुशील मोदी ने इस दौरान कहा कि हमने आज तक किसी को भी न तोड़ा है न तोड़ने में विश्वास करते हैं. जदयू के लोगों ने बीते 15 सालों में कांग्रेस, राजद के लोगों को तोड़ने का काम किया है. उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई पीएम के उम्मीदवार बन जाए तो उनको मुबारक..... ये नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं. इनकी समाज में क्रेडिबिलिटी नहीं है. जिस दल ने 10 साल में 7 बार अपने सहयोगी दलों को बदल दिया कभी इनके, कभी पुराने, कभी नए... बिहार में इनकी कोई विश्वसनियता नहीं है. सुशील मोदी ने ये भी कहा कि दावेदारी करने क्या लगते हैं? ये जो दिन में सपना देख रहे हैं.... कभी केसीआर को बुलाते हैं... कभी किसी को... सपना चूर चूर हो जाएगा..

जेडीयू के विधायक पहले भी बीजेपी में हो चुके हैं शामिल
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब जेडीयू के विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. इसे लेकर जेडीयू ने नाराजगी भी जाहिर की है लेकिन विधायकों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे पहले साल 2019 में जेडीयू के एनडीए में रहते हुए अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी. इनमें से 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे.

फिलहाल जेडीयू विधायकों के दलबदल को लेकर पार्टी काफी चिंतित है और इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए चिंतन और मंथन भी शुरू हो चुका है.

ये भी पढ़ें

Congress President Election: अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में 'बगावत', इलेक्टोरल रोल पर पार्टी का रुख साफ करेंगे मधुसूदन मिस्त्री

Explained: समंदर में बाहुबली INS विक्रांत और आसमान में गरजता तेजस...दुनिया देख रही मेड इन इंडिया की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget