एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर बवाल, BJP बोली- उनके दिमाग में बी ग्रेड फिल्म, रोने लगी महिला विधायक

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में लड़कियों को शिक्षित करने से जनसंख्या नियंत्रण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में बात करते हुए नीतीश कुमार कुछ ऐसा बोल गए कि बवाल मच गया.

Nitish Kumar on Population Control Remark Row: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मंगलवार (7 नवंबर 2023) को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विधानसभा में ऐसा बयान दिया, जिसके बाद सिर्फ बिहार में ही नहीं देशभर में बवाल मच गया है. बीजेपी ने नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. इसके साथ ही कहा है कि, उनके (नीतीश कुमार) दिमाग में इन दिनों बी ग्रेड फिल्म चल रही है. वहीं बिहार विधानसभा की एक महिला विधायक विधानसभा में नीतीश के बोल सुनकर सदन से बाहर निकलकर रोने लगीं.

नीतीश कुमार के इस विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलकों में उनकी जमकर आलोचना हो रही है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने नीतीश कुमार के बयान पर टिप्पणी की है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सीएम नीतीश के बयान की आलोचना करते हुए कहा, 'इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में, मैं नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती हूं. विधानसभा में उनकी अमर्यादित टिप्पणी हर महिला की गरिमा और सम्मान का अपमान है, जिसकी हर महिला हकदार है. उनकी भाषा बहुत अपमानजनक और घटिया है. अगर कोई नेता लोकतंत्र में खुलेआम ऐसे बयान देता है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि राज्य में महिलाओं की क्या स्थिति होगी. मैं इस बयान की निंदा करती हूं.' 

नीतीश के बयान पर क्या बोली बीजेपी?
सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, 'भला कोई इतना गंदा और नंगा हो सकता है क्या? बिहार विधानसभा के बाद विधान परिषद में महिला और पुरुष के संबंधों का घृणित और निकृष्ट शब्दों में पोस्टमार्टम करके नीतीश कुमार ने अपना चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया. महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं के प्रति अपनी घटिया सोच का साक्ष्य दिया है.'

शर्मनाक है अश्विनी चौबे का बयान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका यह बयान शर्मनाक है, उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. किसी भी संसदीय या विधानसभा सदस्य ने कभी भी महिलाओं के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. मैंने वीडियो देखा, उन्होंने जो कहा वह सिर्फ शर्मनाक है'

तेजस्वी यादव ने किया बयान का बचाव
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चाचा नीतीश कुमार के इस बयान का बचाव किया. उन्होंने कहा, उनका बयान यौन शिक्षा को लेकर था. हमारे देश में यह विषय बहुत ही संवेदनशील माना जाता है और लोग इस विषय पर बात करने में झिझकते हैं. उनका बयान यौन शिक्षा को लेकर था, जिसके बारे में बात करने में लोग शर्म और झिझक महसूस करते हैं. 

नीतीश कुमार ने ऐसा क्या बोला?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रित करने में महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में बताया कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने के दौरान रोक सकती है. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे जन्म लेते हैं. हालांकि, एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है... यही कारण है कि जन्म लेने के मामलों में कमी आ रही है.’’ 

ये भी पढ़ें: Ashok Gehlot Nomination: क्या अशोक गहलोत नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? नामांकन फॉर्म में दो-दो आपराधिक मामले छिपाने की शिकायत दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget