एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: NDA की संयुक्त रैली आज, एक मंच पर नजर आएंगे अमित शाह, नीतीश कुमार और चिराग पासवान

अमित शाह और नीतीश कुमार की सभा को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली के बाद इस साल के अंत में बिहार विधानसभा के चुनाव भी होने हैं. बुराड़ी विधानसभा से जेडीयू के शैलेन्द्र कुमार चुनावी मैदान में हैं और इस इलाके में बिहार से आए लोगों की तादाद काफी ज्यादा है.

नई दिल्ली: 8 फरवरी को दिल्ली में चुनाव होना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने में अब केवल 5 दिनों का समय बचा है. ऐसे में हर पार्टी अपना जोर लगा रही है. एनडीए भी आज से पूरी ताकत झोंकने जा रही है. आज एनडीए की ओर से दो बड़ी चुनावी सभा आयोजित की जाएगी. इनमें से एक सभा बुराड़ी विधानसभा में होगी. इस चुनावी सभा में गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे.

नड्डा , नीतीश और चिराग भी होंगे साथ

दिल्ली चुनाव के बहाने बिहार की एनडीए पार्टियां एकजुटता दिखाने की भी कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में आज की दूसरी चुनावी सभा संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में है. इस सभा में बीजेपी और जेडीयू के अलावा एलजेपी भी शामिल होगी. बीजेपी से जहां पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और जेडीयू से नीतीश कुमार शामिल होंगे वहीं एलजेपी से पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान शिरकत करेंगे. संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भी जेडीयू के ही एससीएल गुप्ता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं.

निगाहें दिल्ली पर निशाना बिहार भी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिहार में एनडीए की तीनों सहयोगी यहां भी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं. जेडीयू को दो सीटें जबकि एलजेपी को एक सीट दी गई है. आज होने वाली दोनों साझा सभाओं के अलावा तीनों दलों के नेताओं की अलग-अलग सभाएं भी होने वाली हैं. इस कड़ी में 3 फरवरी को जहां वजीरपुर में नीतीश कुमार की तो 5 फरवरी को सीमापुरी में चिराग पासवान की सभा होने वाली है. सीमापुरी से एलजेपी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें-

Budget 2020 की 10 बड़ी बातें, जानें आम जनता और इकोनॉमी को क्या मिला

दिल्ली: शाहीन बाग गोलीकांड पर गरमाई सियासत, संजय सिंह बोले- हार के डर से चुनाव टालना चाहती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget