एक्सप्लोरर

दिल्ली: चुनाव प्रचार में कूदेंगे नीतीश-रामविलास, अगले हफ्ते बीजेपी के साथ कर सकते हैं संयुक्त रैली

दिल्ली चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है. अब खबरों के मुताबिक जेडीयू और एलजेपी के साथ बीजेपी यहां संयुक्त रैली कर सकती है. साथ ही नीतीश कुमार और रामविलास पासवान अगले सप्तान दिल्ली में रैली कर सकते हैं.

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख अब बिल्कुल करीब आ गई है. चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक दल भी काफी सक्रिय हो गए हैं. इसी कड़ी में खबर आ रही है कि दिल्ली में एनडीए अगले हफ्ते से चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाने वाली है. इसके लिए दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और एलजेपी चीफ रामविलास पासवान भी सभा करेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली में इस बार बीजेपी ने जेडीयू और एलजेपी से गठबंधन किया है और दोनों दलों को क्रमश: 2 और एक सीट मिली है.

दिल्ली में बीजेपी पहले से ही आक्रामक चुनाव प्रचार कर रही है. यहां अभी तक गृह मंत्री अमित शाह स्टार प्रचारक के तौर पर सामने आए हैं. अमित शाह के अलावा पार्टी ने अपने 75 प्रमुख नेताओं को चुनावी अभियान में यहां झोंक दिया है. लेकिन इस बार दिल्ली में पहली बार बिहार में एनडीए गठबंधन की बाक़ी दोनों सहयोगी पार्टियां यानी जेडीयू और एलजेपी भी एक साथ चुनावी मैदान में है. इस वजह से इन दोनों पार्टियों के सबसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले हैं.

इसमें सबसे ऊपर नाम आता है जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का. पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ नीतीश कुमार अगले हफ्ते दिल्ली में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ-साथ कुछ ऐसे बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकते हैं जहां बिहार से आए लोगों की तादाद काफ़ी ज़्यादा है. जेडीयू के उम्मीदवार संगम विहार और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अगले हफ्ते चुनाव प्रचार में उतरेंगे.

इसके अलावा तीनों दलों के शीर्ष नेताओं की एक संयुक्त रैली भी दिल्ली में हो सकती है. संयुक्त रैली में नीतीश कुमार और एलजेपी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अलावा बीजेपी से गृह मंत्री अमित शाह या राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक़ अभी तक इस रैली की तारीख़ तय नहीं हुई है.

दिल्ली में एकजुटता दिखाकर तीनों पार्टियां एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश में है. दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों की तादाद अच्छी-खासी है और ये दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में यहां के लोग चुनाव परिणाम प्रभावित करने की ताक़त रखते हैं. साथ ही, इस आबादी का एक बड़ा हिस्सा पिछड़ी जाति और दलित वर्ग से आता है. आपको जानकारी दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.

यह भी पढ़ें-

CM नीतीश की तल्ख टिप्पणी, बोले- धरती पर किसी में दम नहीं जो भारत के टुकड़े कर सके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget