एक्सप्लोरर

नीतीश कटारा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने विकास यादव की अंतरिम जमानत दो हफ्ते के लिए बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने 24 अप्रैल को विकास यादव को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए अंतरिम जमानत दी थी और निर्देश दिया कि एम्स के चिकित्सकों के एक मेडिकल बोर्ड द्वारा उनकी जांच की जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (17 जून, 2025) को 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड में 25 साल की जेल की सजा काट रहे दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत अवधि दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी, ताकि वह अपनी बीमार मां की देखभाल कर सके. विकास यादव को 24 अप्रैल को अंतरिम जमानत दी गई थी, जिसे 8 मई को बढ़ा दिया गया था.

मंगलवार को जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस मनमोहन ने राहत अवधि दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दी, ताकि यादव अपनी मां की देखभाल कर सके, जिनकी नई दिल्ली के एम्स में सर्जरी हुई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यादव की अंतरिम जमानत को अब और नहीं बढ़ाया जाएगा. उसने मामले की सुनवाई जुलाई के लिए स्थगित कर दी.

विकास यादव के वकील ने कहा कि चूंकि सर्जरी 25 मई को की गई थी, इसलिए उनकी मां को ऑपरेशन के बाद देखभाल की आवश्यकता है और घर पर भाई-बहन या किसी और के नहीं होने के कारण यादव को ही उनकी देखभाल करनी होगी.

गत 8 मई को शीर्ष न्यायालय ने एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर विचार किया, जिसमें कहा गया था कि यादव की मां की हालत स्थिर है और उन्हें छुट्टी दी जा सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने 24 अप्रैल को यादव को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए अंतरिम जमानत दी थी और निर्देश दिया कि एम्स के चिकित्सकों के एक मेडिकल बोर्ड द्वारा उनकी जांच की जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने शर्तें लागू करते हुए दोषी को गाजियाबाद में अपने घर में ही सीमित रहने और कटारा की मां नीलम कटारा सहित मामले के गवाहों से संपर्क नहीं करने का निर्देश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने उसे 1 लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही जमानत राशि जमा करने की शर्त पर राहत दी. विकास उत्तर प्रदेश के राजनेता डी पी यादव का बेटा है. उसके चचेरे भाई विशाल यादव को भी कटारा के अपहरण और हत्या के लिए सजा सुनाई गई थी.

दोनों विकास की बहन भारती यादव के कटारा के साथ कथित प्रेम संबंध के खिलाफ थे, क्योंकि वे अलग-अलग जातियों से थे. एक अन्य दोषी सुखदेव पहलवान को बिना किसी छूट के 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई.

इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय ने विकास और विशाल यादव को निचली अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखते हुए दोनों को बिना किसी छूट के 30 साल की सजा सुनाई थी.

उसने तीसरे दोषी पहलवान को 25 साल की जेल की सजा सुनाई थी. दिल्ली जेल प्रशासन ने पिछले साल यादव के आचरण को असंतोषजनक पाए जाने के बाद उसकी छूट की मांग को खारिज कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget