एक्सप्लोरर

गुजरात: शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल की उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात, नितिन बोले- पार्टी के फैसले से नाखुश नहीं

यह पूछे जाने पर कि क्या नितिन पटेल मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाखुश हैं. इसपर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नेताओं को पहले लोगों के दिलों में जगह बनाने की जरूरत है.

अहमदाबाद: गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को कहा कि वह भूपेंद्र पटेल को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के भाजपा के फैसले से नाखुश नहीं हैं. भूपेंद्र पटेल ने उनसे यहां उनके आवास पर सुबह मुलाकात की. भूपेंद्र पटेल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने से नाखुश होने की अटकलों के बीच, नितिन पटेल ने कहा कि वह 18 साल की उम्र से जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़े हैं और वह पार्टी के साथ बने रहेंगे. 

नितिन पटेल को 2016 में भी मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन बाद में उन्हें उप मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी. इस बार भी पार्टी द्वारा भूपेंद्र पटेल को मौका दिये जाने से पहले नितिन पटेल को इस पद के लिए एक शीर्ष दावेदार के रूप में देखा जा रहा था. सोमवार को जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह भूपेंद्र पटेल को अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के पार्टी के फैसले से नाराज हैं, तो पटेल ने कहा, 'बिल्कुल नहीं. यह सब आपकी (मीडिया की) अटकलें हैं. आप (मीडिया) यह (कहते रहते हैं) क्योंकि यह आपका पेशा है.'

भूपेंद्र पटेल ने सोमवार सुबह उपमुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नितिन पटेल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल और वह दोस्त हैं और उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं. वह भूपेंद्र पटेल को लंबे समय से जानते हैं और उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र से जीतने के बाद घाटलोडिया (अहमदाबाद) में उनके विधायक कार्यालय का उद्घाटन भी किया था.

"पार्टी के लिए भी जो कुछ भी आवश्यक है, मैं करने के लिए तैयार हूं"

नितिन पटेल ने कहा, 'मुझे कोई पद मिले या न मिले, यह मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है. लोगों का प्यार और सम्मान मायने रखता है. हम सभी भाई-बहन हैं. अगले मुख्यमंत्री के रूप में जो भी चुना गया है, वह हमारा अपना है और हम साथ काम करना जारी रखेंगे. पार्टी ने मुझे बड़े पद दिए हैं. पार्टी, अपने समुदाय, पार्टी कार्यकर्ताओं या गुजरात में किसी के लिए भी मुझसे जो कुछ भी आवश्यक है, मैं वह करने के लिए तैयार हूं.'

रविवार को, सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के कुछ घंटे बाद, नितिन पटेल ने मेहसाणा शहर में एक समारोह के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि वह अकेले नहीं हैं जिसकी बस छूट गई, क्योंकि उसके जैसे "कई अन्य" भी हैं.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली के मलकागंज इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज, राहुल गांधी बोले- तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो, न देश के हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget