एक्सप्लोरर

BJP का कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन का बड़ा बयान, 'NDA के लिए...'

Nitin Nabin BJP: भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी चुनावों को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी खास मैसेज दिया है.

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. नितिन नबीन ने अपनी नियुक्ति को पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित की है. उन्होंने पद संभालते ही एक अहम बयान दिया. नितिन ने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर कहा कि पार्टी के लिए बंगाल चुनौती नहीं है. उन्होंने इस दौरान एनडीए गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

एनडीए गठबंधन ने हाल ही में बिहार चुनावों में शानदार जीत दर्ज की. भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का अच्छा प्रदर्शन रहा. अब एनडीए गठबंधन बंगाल चुनाव की तैयारी में है. इससे ठीक पहले नितिन नबीन ने कहा, 'पार्टी ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा किया है. बंगाल भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है. एनडीए गठबंधन के लिए कोई चुनौती नहीं है. एनडीए गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा.'

दर्शन के लिए महावीर मंदिर पहुंचे नितिन नबीन

भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार (15 दिसंबर) को पटना स्टेशन के नजदीक स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा. इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी थे. नितिन नबीन ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पटना स्थित नबीन सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचे और यहां अपने पिता, स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

पार्टी को लेकर क्या बोले नितिन नबीन

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सिखाने, संवारने के साथ-साथ बढ़ाने का भी काम किया है. उन्होंने कहा, 'यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव, कस्बे में विकास भी पहुंचा और भाजपा का विस्तार हुआ. आज भाजपा गरीबों की पार्टी बनकर खड़ी हुई है.' नबीन कहा कि कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसे भाजपा और एनडीए ने विकास के जरिए छुआ नहीं है. 

इनपुट - आईएएनएस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget