एक्सप्लोरर

Nitin Gadkari: ‘कुएं में कूद जाऊंगा लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा’, जानिए नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?

Maharashtra: नितिन गडकरी को पिछले दिनों बीजेपी के संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया गया था. तब उनकी बीजेपी नेतृत्‍व से अनबन की खबरें उड़ी थी.

Nitin Gadkari on Congress: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितन गडकरी (Nitin Gadkari) अपनी बेबाकी और भाषणों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. नितिन गडकरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने कहा है कि वो कुएं में कूद जाएंगे लेकिन कांग्रेस (Congress) में शामिल नहीं होंगे. उनका ये बयान नागपुर (Nagpur) से आया है जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही.

नितिन गडकरी ने याद करते हुए कहा कि वो जब छात्र नेता थे, तब कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा था. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने श्रीकांत से कहा कि मैं कुएं में कूद जाऊंगा लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा क्योंकि मुझे कांग्रेस की विचारधारा पसंद ही नहीं है. हारने पर कोई इंसान खत्म नहीं होता लेकिन जब हार मान ली जाती है तो वो खत्म हो जाता है."

इस्तेमाल करो फेको के दौर में शामिल नहीं होना चाहिए

केंद्रीय मंत्री ने उद्यमियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो कोई भी व्यवसाय, सामाजिक कार्य या राजनीति में है, उसके लिए मानवीय संबंध सबसे बड़ी ताकत हैं. इसलिए, किसी को भी इस्तेमाल करो फेको की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहिए. दिन अच्छे हों या फिर बुरे, जब एक बार किसी का हाथ थाम लिया तो उसे थामे रहें. उगते सूरज की पूजा न करें.

अफवाह फैलाने वालों को गडकरी की चेतावनी

गडकरी (Nitin Gadkari) ने पिछले दिनों अपने आलोचकों और मीडिया वर्ग को आड़े हाथों लिया था. उन्होंने कहा था कि राजनीतिक फायदे के लिए उनके बयानों (Statements) को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें पद का लालच नहीं है, वह जाए तो चला जाए. उनके इस बयान को आप नेता (AAP Leader) ने ट्वीट (Tweet) किया और कहा कि गडकरी ऐसा क्यों कह रहे हैं, बीजेपी (BJP) में बहुत गड़बड़ी चल रही है. उसके बाद मीडिया में उनके पद छोड़ने की खबरें भी चलने लगीं. इन सभी खबरों को भ्रामक बताते हुए उन्होंने न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तक की चेतावनी दे दी थी.

ये भी पढ़ें: आनंद महिंद्रा ने की नितिन गडकरी से ऐसी सड़क की डिमांड, क्या पूरी होगी ख्वाहिश?

ये भी पढ़ें: Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक बैठक में लिया हिस्सा, बताया जिंदगी का फलसफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget