एक्सप्लोरर

Jharkhand: निशिकांत दुबे की शिकायत पर देवघर DC के खिलाफ दिल्ली में FIR, जबरन उड़ान मामले पर घमासान

Nishikant Dubey: झारखंड में एटीसी से जबरन क्लियरेंस लेकर उड़ान भरने के विवाद के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर जिला उपायुक्त के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है.

FIR Against Deoghar DC: झारखंड के देवघर हवाईअड्डे (Deoghar Airport) से बीजेपी (BJP) नेताओं की कथित जबरन उड़ान का मामला तूल पकड़ रहा है. गोड्डा (Godda) से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) समेत अन्य लोगों पर देवघर के एटीसी (Deoghar ATC) से जबरन क्लियरेंस लेकर चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरने का आरोप लगा है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

वहीं, अब जवाब में निशिकांत दुबे ने भी देवघर के डीसी के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि मामले की जांच के बाद पूरी तरह से सच्चाई सामने आ जाएगी. 

निशिकांत दुबे ने देवघर के डीसी के खिलाफ दर्ज कराई FIR की जानकारी ट्वीट के जरिये दी, साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने लिखा कि सीसीटीवी फुटेज निकालकर सुरक्षित क्षेत्र में घुसपैठ करने, साजिश रचने के आरोप पर पुलिस ने मेरे खिलाफ मुख्यमंत्री जी की सुपारी ली है, जो 18-19 साल के बच्चों के खिलाफ भी साजिश रचता है, वैसे कलुषित मानसिकता के देवघर जिला उपायुक्त के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया.

इन बीजेपी नेताओं के खिलाफ की गई है शिकायत

निशिकांत दुबे समेत सात लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस पुलिस ने शिकायत दर्ज की है. एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय और पिंटू तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन लोगों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एटीसी से उड़ान के लिए जबरन क्लियरेंस लेने का आरोप है. बताया जा रहा है कि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है लेकिन बीजेपी नेताओं के दल ने नियम को ताक पर रख काम किया. देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. 

बीजेपी नेताओं का दल 31 अगस्त को दरअसल, दुमका की पीड़िता अंकिता के परिवार से मिलने आया था. वापसी में करीब शाम पांच बजे बीजेपी का डेलिगेशन देवघर एयरपोर्ट पहुंचा था और कथित तौर पर उसने क्लीयरेंस लेने के लिए एटीसी रूम में प्रवेश किया था. शिकायत दर्ज होने पर निशिकांत दुबे ने कहा था कि मामला अंकिता की निर्मम हत्या का है. पीड़िता के परिवार से मिलने क्या गए कि सीएम हेमंत सोरेन बौखला गए और पूरा पेड सिस्टम और अधिकारी अनाप शनाप बोलने लगे.

ये भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं आ रहा बॉबी कटारिया, लुकआउट नोटिस हुआ जारी- जानें किस मामले में है तलाश

Uttar Pradesh: यूपी पुलिस के हाथ लगी ड्रग्स की बड़ी खेप, 4 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 9 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget