एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: यूपी पुलिस के हाथ लगी ड्रग्स की बड़ी खेप, 4 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 9 लोग गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: पुलिस ने एक ट्रक को मगोर्रा थाना क्षेत्र में मथुरा-भरतपुर रोड पर रोका और इसमें चावल की भूसी की बोरियों के बीच छिपाई गईं 36 बोरियों से करीब 15 क्विंटल गांजा बरामद किया.

UP Police Seized Ganja: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट ने मथुरा पुलिस के सहयोग से जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र में करीब चार करोड़ रुपये कीमत का गांजा (Ganja) बरामद किया है. इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि नोएडा एसटीएफ और मथुरा पुलिस (Mathura Police) ने ओडिशा (Odisha) से चावल की भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रहीं 36 बोरियों में रखा चार करोड़ रुपये मूल्य का 15.16 क्विंटल गांजा बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा एसटीएफ प्रभारी अक्षय प्रवीण त्यागी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप मथुरा के रास्ते भरतपुर की ओर बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही है. उन्होंने मथुरा पुलिस की मदद से ट्रक को मगोर्रा थाना क्षेत्र में मथुरा-भरतपुर रोड पर रोक लिया और इसमें चावल की भूसी की बोरियों के बीच छिपाई गईं 36 बोरियों से करीब 15 क्विंटल गांजा बरामद किया.

बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा 

त्यागी ने बताया कि ट्रक को सुरक्षित पहुंचाने के लिए उसके कुछ आगे एक कार और पीछे एक कार चल रही थी. एसटीएफ ने उन कारों में बैठे लोगों को भी तस्करी में सहयोग करने के आरोप में ट्रक चालक एवं खलासी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजे की आगरा, बरेली तथा शाहजहांपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आपूर्ति की जाती थी और इस बार एक खेप भरतपुर (राजस्थान) में भी पहुंचाने का इरादा था.

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि तस्करी के आरोप में ट्रक चालक सतीश (ओडिशा) एवं खलासी विनय उर्फ भूरा (आगरा) और मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के वरेठा गांव के मोहम्मद आलम, फुरकान, जुबैर आलम, बाबू, मुनाजिर, इरशाद एवं फिरोज हुसैन को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि यह गिरोह ओड़िशा, छत्तीसगढ़ एवं आंध्रप्रदेश आदि राज्यों से गांजे की तस्करी कर देश के विभिन्न राज्यों में ऊंचे दाम पर इसे बेचता था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः-

Explained: गुजरात दंगा मामले में PM मोदी के खिलाफ लड़ा केस, लगे साजिश के आरोप- तीस्ता सीतलवाड़ की पूरी कहानी

Explained: समंदर में बाहुबली INS विक्रांत और आसमान में गरजता तेजस...दुनिया देख रही मेड इन इंडिया की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, यात्री और क्रू मेंबर हुए घायल
एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, यात्री और क्रू मेंबर हुए घायल
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget