एक्सप्लोरर

काबुल के गुरुद्वारे पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में NIA ने दर्ज किया मुकदमा

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था.हमलावर के तौर पर एक भारतीय नागरिक का नाम सामने आया है.

नई दिल्ली: एनआईए ने काबुल, अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मामले में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. यह अपनी तरह का पहला मामला है जिसे एनआईए ने एनआईए एक्ट में हालिया संशोधनों के रूप में दर्ज किया है, जिसने एनआईए को उन आतंकी मामलों की जांच करने का अधिकार दिया है जो भारतीय नागरिकों के खिलाफ भारत के बाहर किसी भी जगह पर किए जाते हैं, या भारत के हित को प्रभावित करते हैं.

एनआईए के मुताबिक एनआईए अधिनियम की धारा 6 (8) के प्रावधानों के तहत यूपीसीए के 120 बी, आईपीसी के 125 और यूएपीए के 16,18,20 और 38 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. ध्यान रहे कि हमले में एक भारतीय नागरिक मारा गया था जबकि हमलावर के तौर पर एक भारतीय नागरिक का नाम सामने आया है.

25 मार्च 2020 को, काबुल अफगानिस्तान में शोर बाजार क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक गुरुद्वारे में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी और 27 श्रद्धालुओं की हत्या कर दी थी और कई अन्य को घायल कर दिया था. जब हमला हुआ उस समय लगभग 150 व्यक्ति गुरुद्वारा के अंदर थे. हमले में एक भारतीय नागरिक तियान सिंह भी मारा गया था जो ग्रेटर कैलाश पार्ट-1, नई दिल्ली का निवासी बताया गया है.

हमले के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि हमलावरों में केरल का रहने वाला एक शख्स भी शामिल था. इस शख्स का नाम मोहसिन बताया गया था जो त्रिकुटीपुर, कासरगोड, केरल का रहने वाला बताया गया था. एनआईए को शक है कि इसमें कुछ और शख्स भी शामिल हो सकते हैं जो मोहसिन के साथ इस आतंकवादी संगठन आईएस केपी में शामिल हुए रहे होंगे. फिलहाल एनआईए की एक टीम केरल जा रही है जो मोहसिन के ठिकानों की भी जांच करेगी.

यह भी पढ़ें- Covid-19: PM CARES फंड में अब विदेशी चंदा भी स्वीकार करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget