एक्सप्लोरर

तहव्वुर राणा से 4 घंटे चली पूछताछ, मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बनाता रहा बीमारी का बहाना

Tahawwur Rana Extradition: जांच एजेंसी को इस बात का शक है कि तहव्वुर राणा ने कई भारत के कई शहरों को निशाना बनाने के लिए 26/11 मुंबई हमलों जैसी आतंकी साजिश रची थी. वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है.

Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा इस समय एनआईए की कस्टडी में हैं. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार (11 अप्रैल 2025) को उससे 4 घंटे तक पूछताछ की गई, लेकिन उसने जांच में सहयोग नहीं किया. तहव्वुर से पूछताछ सुबह 11.15 बजे शुरू हुई थी. उसे करीब 11.10 बजे उसकी सेल से निकाल कर इंटेरोगेशन रूम में ले जाया गया था. 

आरोपी बनाता रहा बीमारी का बहाना

इससे पहले करीब 10.30 से 11 बजे के बीच NIA अधिकारियों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें तहव्वुर राणा से पूछताछ को लेकर एक रूपरेखा तैयार की गई थी. सूत्रों के मुताबिक तहव्वुर पूछताछ में अपनी बीमारी का हवाला देकर जांच से बचने की कोशिश कर रहा है. कोर्ट ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद उसे शुक्रवार सुबह एनआईए मुख्यालय लाया गया.

दूसरे शहरों में भी हमले की कर रहा था प्लानिंग

एनआईए तहव्वुर राणा से उन सभी पहलुओं पर जानकारी हासिल करना चाहती है, जो भारत में आतंकवादी नेटवर्क और 26/11 हमले की साजिश से जुड़े हैं. तहव्वुर राणा पर डेविड कोलमैन हेडली, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) और पाकिस्तान के अन्य आतंकियों के साथ मिलकर 2008 में मुंबई में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है.

जांच एजेंसी को इस बात का शक है कि तहव्वुर राणा ने कई भारत के कई शहरों को निशाना बनाने के लिए 26/11 मुंबई हमलों जैसी आतंकी साजिश रची थी. कोर्ट ने अपने आदेश में एनआईए को हर 24 घंटे में तहव्वुर राणा का मेडिकल जांच और हर दूसरे दिन उसे अपने वकील से मिलने की अनुमति देने का भी निर्देश दिया था.

दिल्ली, कोच्चि, अहमदाबाद समेत इन शहरों को किया दौरा

एनआईए के अनुसार तहव्वुर राणा ने 13 नवंबर से 21 नवंबर 2008 के बीच अपनी पत्नी समराज राणा अख्तर के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ और आगरा, दिल्ली, कोच्चि, अहमदाबाद तथा मुंबई का दौरा किया था. उसकी यह यात्रा देश भर में अन्य स्थानों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें :  कौन हैं नयनार नागेंद्रन, जो बन सकते हैं तमिलनाडु में BJP प्रदेश अध्यक्ष? अमित शाह ने किया बड़ा इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget