एक्सप्लोरर

NIA ने आतंकी साजिश रचने के आरोप में लश्कर ए मुस्तफा के खिलाफ दर्ज किया केस

एनआईए ने जम्मू में आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में संगठन लश्कर ए मुस्तफा के खिलाफ कई अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जम्मू इलाके में आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में एनआईए ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद से संबंधित दूसरे संगठन लश्कर ए मुस्तफा के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने लश्कर ए मुस्तफा के प्रमुख को गिरफ्तार कर गोला बारूद बरामद किया था. यह भी आरोप था कि लश्कर ए मुस्तफा की प्रमुख ने दिल्ली तथा अन्य जगहों पर रेकी भी की थी.

मुकदमा 6 फरवरी 2021 को दर्ज किया गया था

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि जम्मू के गानग्याल पुलिस थाने में इस बाबत एक मुकदमा भी दर्ज हुआ था. यह मुकदमा 6 फरवरी 2021 को दर्ज किया गया था. मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सहयोगी संगठन लश्कर ए मुस्तफा जम्मू और आसपास के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना चाहता है. साथ ही पुलिस ने इस संबंध में हिदायतुल्ला मलिक नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर लश्कर ए मुस्तफा का प्रमुख बताया जाता है. पुलिस ने उसके कब्जे से 3 मैगजीन 1 हैंड ग्रेनेड और 28 गोलियां भी बरामद की थी.

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक हिदायतुल्लाह मलिक से आरंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि उसका इरादा जम्मू और उसके आसपास के इलाकों में तबाही मचाना था. यह भी पता चला कि हिदायतुल्लाह मलिक इसके पहले अन्य आतंकवादी संगठनों में भी शामिल रहा है. साथ ही साल 2018 और 2019 में उसने जम्मू और दिल्ली में अनेक सुरक्षा संस्थानों और अहम लोगों के बारे में रेकी की थी. उसकी इस रेकी का मकसद आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देना बताया गया है.

जम्मू कश्मीर बैंक से 60 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट भी की थी

जांच के दौरान अभी पता चला कि हिदायतुल्ला मलिक इसके बाद जैश-ए-मोहम्मद के कर्ताधर्ताओं के संपर्क में आया जिन्होंने उसे जम्मू कश्मीर में लश्कर ए मुस्तफा नाम से एक नया आतंकवादी संगठन खड़ा करने को कहा. साथ ही इसके लिए जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों से अपने मतलब के लोगों को भर्ती करने के लिए भी कहा. एनआईए के मुताबिक इन लोगों ने जम्मू कश्मीर के सुफियान स्थित जम्मू कश्मीर बैंक से 60 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट भी की थी और इस पैसों से लोग तबाही मचाने का सामान खरीदना चाहते थे.

अब एनआईए यह जानना चाहता है कि लश्कर ए मुस्तफा में और कौन-कौन लोग शामिल हुए थे और हिदायतुल्लाह मलिक के आका कौन लोग हैं. किसके इशारे पर वह तबाही की साजिश रच रहा था. साथ ही साजिश के तार कहां तक फैले हुए हैं और इस नए संगठन की जड़े जम्मू कश्मीर में कितनी दूर तक फैल चुकी है मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें.

साबरमती सुसाइडः आयशा की आत्महत्या की पूरी कहानी, जानें- कौन है उसका पति जिससे मरते दम तक किया बेइंतहा प्यार

ये क्या, थाने में खड़ी बाइक्स में अचानक लगी आग, सिपाहियों ने पानी डालकर बुझाई | ABP Ganga

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget