एक्सप्लोरर

NIA ने भारत में ISIS को बढ़ावा देने के आरोप में पुणे से दो लोगों को किया गिरफ्तार

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया की 8 मार्च 2020 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कश्मीरी दंपत्ति जहांगीर सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर को गिरफ्तार किया था.

नई दिल्ली: आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को भारत में बढ़ावा देने के आरोप में एनआईए ने महाराष्ट्र के पुणे इलाके में छापेमारी कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक मास कम्युनिकेशन का छात्र है. उनके नाम नबील एस खत्री और सादिया शेख बताए गए हैं. इन दोनों को दिल्ली में गिरफ्तार कश्मीरी दंपत्ति के मामले में जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि यह दोनों भारत में आईएसआईएस की गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे थे.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया की 8 मार्च 2020 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कश्मीरी दंपत्ति जहांगीर सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर को गिरफ्तार किया था. इन दोनों को दिल्ली के जामिया नगर के ओखला विहार से गिरफ्तार किया गया था और उनपर आरोप था कि दोनों आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के भारतीय इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस ( ISKP) से जुड़े हुए थे. यह संगठन प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद मामला जांच के लिए एनआईए के पास चला गया था.

अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सादिया बारामती में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म का दूसरे वर्ष का छात्र है. वह आरोपी जहांगीर सामी, हिना और एक अन्य आरोपी अब्दुल्ला बासिथ के साथ लगातार संपर्क में था. अब्दुल्ला बासित को एनआईए ने इसके पहले आईएसआईएस से संबंधित एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में बताया जाता है. आरोप है कि ये लोग इस बात की साजिश रच रहे थे कि भारत में किस तरह से आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार किया जाए और भारत में उसकी गतिविधियों को बढ़ाया जाए. साथ ही यह भोले-भाले युवाओं को गलत जानकारी देकर भारत में आईएसआईएस का कैडर बनाने की कोशिश भी कर रहे थे.

यह भी पता चला है कि जहांगीर सामी और अब्दुल्ला बासिथ के इशारे पर आरोपी नबील खत्री भी भारत में हिंसक आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की योजना में सक्रिय रूप से शामिल था और वह हथियारों की खरीद करने, नकली सिम कार्ड खरीदने और आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने के काम में मदद करता था. फिलहाल इन दोनों के अन्य क्रियाकलापों की भी जांच की जा रही है और दोनों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

राजस्थान: सीएम गहलोत के आवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार को कमजोर करने वालों के खिलाफ प्रस्ताव पारित   भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Google, पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने की घोषणा 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget