एक्सप्लोरर

भीमा कोरेगांव एल्गार परिषद मामला: NIA ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हनी बाबू को किया गिरफ्तार

एनआईए ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात हनी बाबू को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उन्हें मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव एल्गार परिषद के मामले में एनआईए ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू को गिरफ्तार किया है. हनी बाबू पर नक्सल और माओवादी विचारधारा को बढावा देने के लिए प्रचार करने का आरोप है. हनी बाबू को बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा जहां से एनआईए उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया की मामले की जांच के दौरान तथ्य सामने आने पर हनी बाबू को गिरफ्तार किया गया है. हनी बाबू दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं. वह दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में रह रहे थे.

यह मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले के शनिवारवाड़ा में कबीर कला मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एल्गार परिषद के दौरान लोगों को भड़काने और भड़काऊ भाषण देने के संबंध में पहले महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज किया था. आरोप है कि इस मंच से विभिन्न जाति समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान हुए और जिसके चलते हिंसा हुई जिसके परिणाम स्वरूप जान और माल की हानि हुई इस घटना के बाद महाराष्ट्र में राज्यव्यापी आंदोलन भी हुआ था.

आरंभिक जांच के दौरान यह पता चला था कि यह कार्यक्रम गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के वरिष्ठ नेताओं ने कराया था और यह नेता लगातार एल्गार परिषद के आयोजकों के साथ संपर्क मे थे. साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के संपर्क में थे. आरोप है कि इसके जरिए यह लोग अपनी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे.

पुणे पुलिस ने इस मामले में 15 नवंबर 2018 और 21 फरवरी 2019 को आरोप पत्र और एक पूरक आरोप पत्र दाखिल किया बाद में मामला जांच के लिए एनआइए को सौंप दिया गया. इस मामले में 24 जनवरी 2020 को एनआईए ने अपनी जांच शुरू की. जांच के दौरान तथ्य सामने आने पर एनआईए ने इस मामले में आरोपी आनंद तेलतुंबडे और गौतम नवलखा को गिरफ्तार कर लिया.

आगे की जांच के दौरान एनआईए को पता चला की एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू भी नक्सली गतिविधियों और माओवादी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहा था और अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ साजिश में शामिल था.

एनआईए ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया एनआईए के आला अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को मुंबई में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और हिरासत में पूछताछ के लिए उसकी पुलिस कस्टडी मांगी जाएगी मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें:

बड़ी ख़बर: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- हम अपनी जरूरतों...
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- हम अपनी जरूरतों...
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget