एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में आर्मी जवान की हत्या के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 माओवादी समर्थक गिरफ्तार

Chhattisgarh Army Jawan Murder Case: मोतीराम आचला भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे. एक स्थानीय मेले के दौरान माओवादिओं ने उनकी निर्मम हत्या कर दी थी.

Chhattisgarh Army Jawan Murder Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय सेना के जवान मोतीराम आचला की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार माओवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के ओवरग्राउंड वर्कर्स और सपोर्टर्स बताए जा रहे हैं.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भवनलाल जैन उर्फ भुवन जैन, सुरेश कुमार सलाम, शैलेंद्र कुमार बघेल उर्फ गोलू और अंदूराम सलाम के रूप में हुई है.

कैसे हुई थी जवान मोतीराम आचला की हत्या?
दरअसल, हवलदार मोतीराम आचला, भारतीय सेना में कार्यरत थे और फरवरी 2023 में छुट्टी पर अपने गांव बड़ेतेवड़ा (उत्तर बस्तर, कांकेर) आए थे. एक स्थानीय मेले के दौरान उनकी निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.

NIA की जांच में सामने आए बड़े तथ्य
जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या एक सुनियोजित साजिश थी. गिरफ्तार आरोपी CPI (माओवादी) के समर्थक थे और संगठन के लिए जबरन वसूली (extortion) और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे. इनका मकसद इलाके में आतंक फैलाना था.

NIA की छापेमारी और अहम सुराग
NIA ने इस केस की जांच के दौरान कई जगहों पर छापेमारी की, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बरामद किए गए. इनसे इस साजिश से जुड़े अहम सुराग मिले. फिलहाल जांच जारी है. संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है.

मामले में NIA की जांच जारी
बता दें कि NIA की इस कार्रवाई से माओवादियों के नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है. सेना के जवान की हत्या में शामिल माओवादी समर्थकों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद है. NIA इस मामले में अभी और गहराई से जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget