एक्सप्लोरर

Ramayana Express: 12 दिसम्बर को चलेगी अगली रामायण एक्सप्रेस, नए भगवा ड्रेस कोड में खाना परोसेंगे वेटर, पढ़ें पूरी खबर

Ramayana Express: इस ट्रेन का पहला हाल्ट अयोध्या में होगा, जहां तीर्थ यात्रियों को इस बार श्री राम जन्म भूमि और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम स्थित भारत मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे. 

Ramayana Express: हर साल चलने वाली रामायण एक्सप्रेस में इस बार कई नए फ़ीचर जोड़े गए हैं. इस बार रामायण एक्सप्रेस एक डीलक्स एसी ट्रेन होगी, जिसमें केटरिंग स्टाफ़ वेटर के लिए नया ड्रेस कोड भी शामिल किया गया है. इस बार वेटर  गेरूए (भगवा रंग) वस्त्र धारण करेंगे और माला पहने होंगे. ये पगड़ी भी पहनेंगे. पगड़ी भी गेरूए रंग की होगी. आईआरसीटीसी के अनुसार इस बार ऐसी पहली रामायण एक्सप्रेस ट्रायल के तौर पर 7 नवम्बर को चलाई गई है जो कि फ़ुल बुकिंग के साथ रवाना हुई है. इससे उत्साहित हो कर अब दूसरी रामायण एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएगी. 

भद्राचलम को नए डेस्टिनेशन के रूप में जोड़ा गया

अगली रामायण एक्सप्रेस 12 दिसम्बर को दिल्ली के सफ़दरजंग स्टेशन से शुरू हो कर रामेश्वरम तक जाएगी. इस बार भद्राचलम को एक नए डेस्टिनेशन हाल्ट के रूप में जोड़ा गया है. तेलंगाना राज्य में स्थित भद्राचलम को दक्षिण का अयोध्या भी कहा जाता है. माना जाता है की भगवान राम यहां वनवास के दौरान ठहरे थे. सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर और आँजेनेय स्वामी मंदिर यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं.       

पहला हाल्ट अयोध्या में होगा 

इस ट्रेन का पहला हाल्ट अयोध्या में होगा, जहां तीर्थ यात्रियों को इस बार श्री राम जन्म भूमि और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम स्थित भारत मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे. 

सड़क मार्ग से होगी नेपाल यात्रा

अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी में रुकेगी, जहां यात्री सीता जी के जन्म स्थल के दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से नेपाल स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे. 

वाराणसी से फिर सड़क मार्ग से यात्रा 

इसके बाद ट्रेन वाराणसी जाएगी यहां से यात्रियों को सड़क मार्ग से वाराणसी, प्रयागराज, श्रिंगवेरपुरम और चित्रकूट के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे.       

किष्किन्धा और हेरिटिज स्थलों के दर्शन 

ट्रेन का अगला हाल्ट नासिक होगा जहां त्रयम्बकेश्वर मंदिर और पंचवटी के दर्शन होंगे. अगला हाल्ट हम्पी में होगा जहां प्राचीन किष्किन्धा नगर था. यहां हनुमान जन्म स्थल व अन्य हेरिटेज स्थलों और मंदिरों के दर्शन होंगे.       

17 दिन में पूरी होगी ये राम यात्रा

अंतिम हाल्ट रामेश्वर का होगा. इसके बाद ट्रेन 17 दिन की यात्रा पूरी करते हुए दिल्ली वापस आ जाएगी. लौटते समय यात्रा के 16 वें दिन यात्री भद्राचलम में भी मंदिर दर्शन कर सकेंगे. ये यात्रा कुल 7500 किलोमीटर की होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget