एक्सप्लोरर

इस तारीख से शुरू होगी भारत-ब्रिटेन के बीच उड़ानें, जान लीजिए नियम

यूके में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद भारत सरकार ने कई फैसले लिए थे जिसमें 8 जनवरी तक यूके से फ्लाइट सस्पेंड कर दी गई थी.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यूके से इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस दोबारा शुरू करने पर विचार विमर्श किया और 8 जनवरी 2021 से सीमित संख्या में फ्लाइट कनेक्टिविटी शुरू करने का फैसला किया. दोबारा यूके फ्लाइट सर्विस पहले सिर्फ चार शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से शुरू होंगी.

ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरियंट के चलते 8 जनवरी से ब्रिटेन से भारत और भारत से ब्रिटेन की उड़ानों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एसओपी जारी किया. ये स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर 30 जनवरी 2021 (23:59 बजे IST) तक या अगले आदेश तक मान्य होगा.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) योग्य एयरलाइनों को भारत और यूके के बीच सीमित उड़ान संचालन के लिए आवश्यक अनुमति जारी करेगा. DGCA पर्याप्त अंतर सुनिश्चित करेगा. प्रोटोकॉल के दौरान किसी भी भीड़ से बचने के लिए भारतीय हवाई अड्डों पर इंतजाम किया जाएगा. DGCA यह भी सख्त निगरानी करेगा कि एयरलाइन किसी भी यात्री को यूके से भारत में तीसरे देश के ट्रांजिट हवाई अड्डे के माध्यम से यात्रा करने की अनुमति न दें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसमें कोई चूक नहीं है.

सभी इंटरनेशनल यात्रियों को पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री बतानी होगी और Covid-19 स्क्रीनिंग के दौरान सेल्फ डिक्लेरेशन फ़ॉर्म भरना होगा.

यूके से 8 से 30 जनवरी के बीच आनेवाले यात्रियों को

-सभी यात्रियों को ऑनलाइन पोर्टल पर सेल्फ डिक्लेरेशन फ़ॉर्म भर कर (www.newdelhiairport.in) निर्धारित यात्रा से कम से कम 72 घंटे पहले देना होगा.

- U.K से आने वाले सभी यात्रियों को नेगेटिव RT-PCR टेस्ट देना होगा. यात्रा शुरू करने के 72 घंटों में टेस्ट कराना होगा और इसकी रिपोर्ट देनी होगी. साथ ही में इसे भी ऑनलाइन पोर्टल (Www.newdelhiairport.in)पर अपलोड किया जाएगा.

- एयरलाइंस फ्लाइट में चढ़ने वाले यात्री को अनुमति देने से पहले नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

- संबंधित एयरलाइंस यह सुनिश्चित करेगी कि चेक-इन से पहले यात्री को समझाया जाए इस SOP के बारे में विशेष रूप से इस SOP की धारा 3, उप-धारा (vi).

- सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यूके से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से संबंधित भारतीय हवाई अड्डों पर आगमन पर भुगतान कर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा.

- आरटी-पीसीआर परीक्षण के साथ-साथ परीक्षण के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था और आइसोलेशन की सुविधा होगी.

- संबंधित राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से एयरपोर्ट पर SOP के पालन के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध करेंगे.

-अगर कोई यात्री पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन फैसिलिटी में अलग से राज्य स्वास्थ्य अथॉरिटी रखेगी. इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी. वहीं पॉजिटिव पाए गए यात्री का जिनोम सीक्वेंसिंग लिए सैंपल भेजा जाएगा.

-अगर यात्री के जिनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट में यह पाया जाता है कि वह यूके के नए स्ट्रेन से पॉजिटिव नहीं है तो मौजूदा ट्रीटमेंट प्रोटोकोल के तहत होम आइसोलेशन या ट्रीटमेंट फैसिलिटी में भेज कर इलाज किया जाएगा. अगर यह पाया जाता है कि संक्रमित व्यक्ति यूके के नए कोर्णाक रेन से संक्रमित है तो आइसोलेशन में ही रहेगा. इस दौरान मौजूदा ट्रीटमेंट प्रोटोकोल के तहत इलाज जारी रहेगा. वही 14 दिनों बाद संक्रमित व्यक्ति का दोबारा से टेस्ट किया जाएगा. नेगेटिव पाए जाने पर ही आइसोलेशन फैसिलिटी से जाने दिया जाएगा.

-जिन यात्रियों की एयरपोर्ट पर किए गए RT-pcr की रिपोर्ट नेगेटिव आती है उन्हें भी सलाह दी जाएगी कि वह 14 दिन तक होम कोरेंटिन में रहें.

-यूके से दिल्ली मुंबई बेंगलुरु हैदराबाद और चेन्नई हवाई अड्डे पर आए यात्रियों की जानकारी ब्यूरो आफ इमीग्रेशन राज्य सरकार और इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम को देगी, ताकि आए हुए यात्रियों की जानकारी सर्विलांस टीम के पास रहे. ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन द्वारा यह डेटा AIR SUVIDHA ’पर उपलब्ध ऑनलाइन सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म द्वारा पूरक होगा.

-8 से 30 जनवरी 2021 के बीच में यूके से यात्रा कर पहुंचने वाले वह यात्री जो एयरपोर्ट पर हुए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाते है उनके सभी संपर्क में आए लोगों को अलग से इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा और आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक टेस्ट किया जाएगा. इसमें को पैसेंजर, आगे पीछे 3 रो में बैठे लोग और केबिन क्रू भी है.

-होम क्वारंटाइन के दौरान पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों के संपर्क में आए लोगों को भी अलग से इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन किया जाएगा और आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के तहत टेस्ट किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
'डोकलाम में शहीद हुए जवानों को दे चुके क्लीन चिट', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस
'डोकलाम में शहीद जवानों को...', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget