एक्सप्लोरर

पैन कार्ड में सिंगल मदर के बच्चों को पिता का नाम देना ज़रूरी नहीं होगा, इनकम टैक्स विभाग कर रहा विचार

इनकम टैक्स विभाग ऐसे लोगों को पैन कार्ड के लिए पिता का नाम आवश्यक नहीं बनाने पर विचार कर रहा है जिनकी मां सिंगल मदर हैं.

नई दिल्लीः सिंगल मदर अभिभावकों और उनके बच्चों के लिए एक अच्छी ख़बर आ सकती है. इनकम टैक्स विभाग ऐसे लोगों को पैन कार्ड के लिए पिता का नाम आवश्यक नहीं बनाने पर विचार कर रहा है जिनकी मां सिंगल मदर हैं. इसके लिए विभाग ने लोगों की राय मांगी है.

आदेश का मसौदा किया जारी इनकम टैक्स विभाग ने आदेश का मसौदा जारी किया है. मसौदे में कहा गया है कि इनकम टैक्स नियमावली, 1962 के नियम 114 में पैन कार्ड बनाने के तरीकों का ज़िक्र है. नियम के तहत पैन कार्ड बनाने के लिए फॉर्म नम्बर 49 A और 49AA भरने का प्रावधान किया गया है. आवेदन फॉर्म में आवेदक के लिए पिता का नाम बताना आवश्यक बनाया गया है. अब इसी नियम बदलाव करने का इरादा है. इनकम टैक्स नियम में बदलाव कर वैसे लोगों के लिए पिता का नाम बताने की बाध्यता खत्म कर दी जाएगी जिनकी मां किसी भी कारण से सिंगल मदर हैं.

17 सितम्बर तक दे सकते हैं सुझाव विभाग ने 17 सितम्बर तक आदेश के मसौदे पर लोगों से सुझाव मांगा है. लोग अपने सुझाव केवल ईमेल के ज़रिए दे सकते हैं. अपने सुझाव देने के लिए लोग ts.mapwal@nic.in का इस्तेमाल कर सकते हैं. आदेश में मसौदे को इनकम टैक्स विभाग ने अपनी वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर जारी किया है. लोगों के सुझाव आने के बाद विभाग जल्द ही इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला कर लेगा. सुझाव आने के बाद नियम इनकम टैक्स नियमावली, 1962 के नियम 114 और फॉर्म संख्या 49A और 49AA में बदलाव कर देगा.

मेनका गांधी ने लिखी थी चिट्ठी इस मसले पर महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दो महीने पहले तबके वित्त मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर नियमों में बदलाव करने का सुझाव दिया था. गांधी ने पत्र में कहा था कि अगर वित्त मंत्रालय उनका प्रस्ताव मान लेता है तो ये सिंगल मदर और उनके बच्चों के लिए बड़ी राहत की बात हो सकती है. सिंगल मदर वो महिलाएं होती हैं जो तलाक़ या किसी और वजह से पति से अलग अपने बच्चों के साथ रहती हैं. आजकल कई महिलाओं में बिना शादी किए बच्चों को गोद लेने का भी प्रचलन बढ़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget