एक्सप्लोरर

नए संसद भवन में नहीं होगा सेंट्रल हॉल, जुलाई 2022 में शुरू होगा पार्लियामेंट सेशन

गुरुवार को जनरल परपज कमिटी की बैठक में डिजाइन पेश किया गया. इस डिजाइन में सेंट्रल हॉल का प्रावधान नहीं रखा गया.

नई दिल्ली: नई संसद के निर्माण की तैयारियों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में जनरल परपज कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में नई संसद कैसी होगी, उसका स्वरूप क्या होगा, क्या-क्या सुविधाएं होंगी. इन सब विषयों को लेकर सीपीडब्ल्यूडी और शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष एक प्रेजेंटेशन दिया.

साथ ही बैठक के दौरान तय किया गया कि 2022 जुलाई माह में होने वाला मानसून सत्र नई संसद में आयोजित किया जाएगा. बैठक के दौरान पता चला कि नई संसद का जो डिजाइन पेश किया गया है. उसमें सेंट्रल हॉल की व्यवस्था नहीं की गई है. यानी कि नई संसद में अब सेंट्रल हॉल नहीं होगा.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार जल्द ही नई संसद का काम शुरू करने की तैयारी में है. नई संसद के लिए टेंडर भी हो चुका है. तैयारियों को लेकर गुरुवार को संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बैठक की गई. जरनल परपज कमिटी (जीपीसी) के सामने शहरी विकास मंत्रालय ने नई संसद को लेकर प्रजेंटेशन दिया.

कमिटी के समक्ष वर्ष 2022 की जुलाई माह का सेशन नई संसद भवन में कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बैठक के दौरान सदस्यों की तरफ से सुझाव दिए गए कि नई संसद में राज्यों की झलकियों को प्रतिबिंबित किया जाए. संसद का क्या स्वरूप हो, क्या सुविधाएं रखी जाएं और व्यवस्थाएं की जाए इस पर भी लिए गए सुझाव. सूत्रों की माने तो भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए 1000 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में 10 लाख की आबादी पर एक लोकसभा सदस्य होगा. जिससे सदस्यों की संख्या भी बढ़ेगी.

नई संसद में सेंट्रल हॉल नहीं होगा

जनरल परपज कमिटी की बैठक के दौरान जो डिजाइन पेश किया गया. उसमें सेंट्रल हॉल का प्रावधान नहीं रखा गया है. माना जा रहा है कि संसद में नई सेंट्रल हॉल का कोई औचित्य नहीं है. जबकि प्रत्येक सांसदों के लिए अलग से कमरा, लाइब्रेरी, मीटिंग हॉल व अन्य सभी चीजों की व्यवस्था की गई है. बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के अलावा, यूडी मिनिस्टर हरदीप पुरी, सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, सभी संसदीय कमेटियों के अध्यक्ष और डीजी सीपीडब्ल्यूडी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget