एक्सप्लोरर

उम्रकैद की सजा के बाद बेचैनी में कटी आसाराम की रात, करवटें बदलता रहा, नहीं आई नींद

आसाराम की उम्र और उनकी बीमारियों का हवाला देकर अगले कुछ दिनो में उनके वक़ील जेल में काम करने से मुक्ति और खाना-दवाइयां मंगाने की छूट दिए जाने की अर्ज़ी भी अदालत में दाख़िल कर सकते है.

नई दिल्ली: नाबालिग से रेप केस में जोधपुर की अदालत से उम्र कैद की सजा पाने वाले विवादित धर्मगुरु आसाराम की रात बेचैनी में गुजरी. वो रात भर करवटें बदलता रहा और उसे नींद नहीं आई. बीते करीब साढ़े चार साल से जेल की सलाखों में रहे आसाराम की बेचैनी की वजह ताउम्र जेल में रहने का फैसला है.

आपको बता दें कि बुधवार को जोधपुर की एक निचली अदालत ने आसाराम को अपनी शिष्य के रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई और अपने आदेश में साफ कहा कि जब तक आसाराम जिंदा रहेगा, तब तक उसे जेल में ही रहना पड़ेगा. इस मामले में अदालत ने दो अन्य आरोपी को भी दोषी करार दिया, जबकि दो अन्य को बरी कर दिया.

दूसरी ओर आसाराम पर फैसला आते ही महाराष्ट्र के अकोला में आसाराम के आश्रम में तोड़फोड़ की गई. संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने आसाराम के फोटो फाड़े, बैनर भी हटाए. कैदी नंबर 130

अदालत के फैसले के साथ ही अब आसाराम की नई पहचान कैदी नंबर 130 के तौर पर होगी. आसाराम  जोधपुर की सेंट्रल जेल में अब तक विचाराधीन क़ैदी के तौर पर बंद था लेकिन दोषी साबित होते ही जेल में बंद आसाराम के दिन और रात बदल गए जाएंगे.

आसाराम को जेल में घर का बना खाना भी मिल जाता था अब जेल का खाना खाना पड़ेगा. अब तक अपने कपड़े पहन सकता था, अब जेल के कपड़े पहनने पड़ेंगे. अभी तक आसाराम को जेल के अंदर किसी तरह का काम भी नहीं करना पड़ता था लेकिन अब करना पड़ेगा.

अदालत का फैसला सुनते ही आसाराम रोने लगा.

एक सेवक बरी, दूसरा सेवक पहुंचा जेल आसाराम का एक ख़ास सेवक प्रकाश उनके साथ जेल में बहाने से साथ रह रहा था लेकिनअब प्रकाश बरी हो गया है. आसाराम का दूसरा सेवक शरद चन्द्र आसाराम के पास पहुंच जाएगा क्योंकि उसे भी इस मामले में बीस साल की सजा सुनाई गई है.

जमानत अर्जी के लिए कौन होगा वकील, अभी तय नहीं दोषी साबित होने के बाद आसाराम को जेल में कैदी नंबर 130 मिला है. आसाराम को अपनी सज़ा के निलम्बन और ज़मानत अर्ज़ी हाई कोर्ट में दायर करने का क़ानूनी अधिकार हासिल है लेकिन अगला वकील कौन होगा ये तय नहीं है. आसाराम की उम्र और उनकी बीमारियों का हवाला देकर अगले कुछ दिनो में उनके वक़ील जेल में काम करने से मुक्ति और खाना-दवाइयां मंगाने की छूट दिए जाने की अर्ज़ी भी अदालत में दाख़िल कर सकते है.

पांच साल की नजरबंदी खत्म हुई: पीड़िता रेप केस में कथावाचक आसाराम को उम्रकैद की सजा पर पीड़िता ने कहा है कि उसकी पांच साल की नजरबंदी खत्म हुई. पीड़ित ने कहा कि पांच साल से उसके लिए हर दिन बुरे सपने की तरह रहा. पीड़ित के पिता ने कहा कि अब इंसाफ मिला है. जिन गवाहों की हत्या की गई थी उनकी आत्मा को आसाराम की सजा से शांति मिलेगी. पीड़िता यूपी की रहने वाली है.

आसाराम रेप केस से जुड़ी अन्य खबरें

'काला जादू' करने वाले चौथी पास आसाराम के पास है 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पीड़िता के पिता ने ही बनवाया था आसाराम का आश्रम, आज पसरा है सन्नाटा रेप मामले में उम्रकैद की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा आसाराम नाबालिग से रेप मामले में ताउम्र जोधपुर जेल में रहेगा आसाराम, जानें आज क्या-क्या हुआ आसाराम को उम्रकैद, पीड़िता के पिता ने कहा- ऐसे रेपिस्ट को फांसी होगी तो बलात्कार की घटनाएं नहीं होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget