एक्सप्लोरर

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मच गई इतनी भयानक भगदड़? जानें अब तक क्या-क्या आया सामने

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई है. दो दर्जन से ज्यादा घायल भी हुए हैं. हादसे के क्या कारण सामने आ रहे हैं? पढ़ें...

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को मची भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. रेलवे ने मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है. सत्ता पक्ष के नेता हादसे पर शोक जाहिर कर रहे हैं और विपक्षी नेता दुख जताने के साथ ही सरकार पर निशाना भी साध रहे हैं. इस तरह पिछले 12 घंटे में इस हादसे पर बहुत कुछ देखा, पढ़ा और सुना जा चुका है, लेकिन देश की राजधानी में इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई? इस सवाल का जवाब अभी भी स्पष्ट नहीं है. प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों के अपने-अपने दावे हैं. ऐसे में इस दर्दनाक हादसे के जो संभावित कारण सामने आए हैं, उन्हें हम क्रमबद्ध तरीके से आपको बताने की कोशिश कर रहे हैं...

सबसे पहले प्रत्यक्षदर्शियों के तीन बयान पढ़ें..
भगदड़ में अपनी बहन को खोने वाले संजय बताते हैं, 'भगदड़ के बाद आधे घंटे तक मुझे मेरी बहन नहीं मिली. आधे घंटे बाद जब वह मिली तो मर चुकी थी. हमने करीब एक घंटे तक उसके हाथ मले, मुंह से सांस देते रहे लेकिन कुछ नहीं हुआ. बाद में हम लोग उसे पटरी पार करके स्टेशन से बाहर लाए. मतलब स्टेशन में कोई पुलिस नहीं थी, प्रशासन नहीं था.'

घटना स्थल पर मौजूद एक कुली ने बताया, 'प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को 12 नंबर प्लेटफॉर्म से 16 नंबर पर कर दिया तो लोग 16 नंबर प्लेटफॉर्म पर भागने लगे. ऐसे में पुल और एस्केलेटर पर लोग फंस गए. हमनें खुद ने 15 लाशें लोड की हैं. प्रशासन के बहुत कम लोग थे. प्रशासन ने तो आग का समझ कर आग की दमकल गाड़ियां भेज दी.'

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि पुलिस कंट्रोल ही नहीं कर पा रही थी. जितनी भी भीड़ थी वो पुल पर थी. वहीं पर भगदड़ हुई. मुझे 26 साल हो गए, आज तक इतनी भीड़ नहीं देखी. छठ पूजा के वक्त भी ऐसी भीड़ कभी नहीं हुई.'

अब DCP रेलवे का बयान पढ़ें..
DCP रेलवे केपीएस मल्होत्रा ​​ने बताया कि बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर-14 पर इकट्ठा हो गए थे. यहां प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी के में देरी की वजह से प्लेटफॉर्म नंबर-12, 13 और 14 पर भीड़ बढ़ती चली गई. ऐसे में प्लेटफार्म नंबर-14 के पास एस्केलेटर के करीब हालात बिगड़ गए.

तो कहानी कुछ ऐसी समझ आती है..
दर्जनभर से ज्यादा प्रत्यक्षदर्शियों के जो बयान सामने आए हैं, उसके बाद यह साफ होता है कि रविवार (16 फरवरी) यानी आज छुट्टी का दिन है. ऐसे में महाकुंभ के आखिरी दौर में पुण्य स्नान के लिए भीड़ बढ़ना स्वाभाविक था. यही कारण रहा कि शनिवार (15 फरवरी) शाम 4 बजे से ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी कुंभ जाने वालों की तादाद लगातार बढ़ती रही. हैरानी की बात यह सामने आई कि लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए भी रेलवे प्रशासन ने कोई स्पेशल तैयारी करने में रूचि नहीं दिखाई. यानी न तो स्टेशन पर अतिरिक्त सिक्योरिटी थी और न ही बड़े अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे थे.

स्टेशन पर वक्त बीतने के साथ भीड़ बढ़ती गई और 8 बजे तक हालात बेहद भयानक हो गए. लोगों के लिए प्लेटफॉर्म पर पैर रखना मुश्किल हो रहा था. ट्रेनों में भी ठूंस-ठूंस कर यात्री भरे हुए थे. ट्रेनों में चढ़ना-उतरना तक मुश्किल हो गया था. जो मुट्ठीभर पुलिसकर्मी स्टेशन पर मौजूद थे, वे लोगों को धक्का-मुक्की से रोक भी रहे थे और स्टेशन से वापस लौट जाने की सलाह भी दे रहे थे.

इस बीच ट्रेनों के कैंसिल होने के कारण स्टेशन पर भीड़ बढ़ती गई. दो ट्रेनें भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी भी प्रयागराज के लिए आने वाली थीं लेकिन अपने समय से लेट थीं. ऐसे में भीड़ और बढ़ती गई. इन्हें प्लेटफॉर्म नंबर-12 और 14 पर आना था. ऐन वक्त पर अनाउंस हुआ कि भुवनेश्वर राजधानी प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर आएगी. ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर-14 की भीड़ 16 की ओर भागने लगी. इसी दौरान पुल पर और एस्कलेटर पर भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण लोग फंस गए. यहां एस्कलेटर के पास कुछ लोग नीचे गिरे और फिर उनके ऊपर से भीड़ गुजर गई. कुछ लोगों का देर तक भीड़ में ठंसा-ठंस फंसे रहने के कारण भी दम घुटने के कारण मौत हो गई.

यह भी पढ़ें...

New Delhi Railway Station Stampede: NDLS भगदड़ में मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10 लाख देगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget