एक्सप्लोरर

कोलकाता: बेलूर मठ में बोले पीएम मोदी- CAA नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं

विवेकानंद जयंती पर हावड़ा में बेलूर मठ में पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- नागरिकता कानून को लेकर भ्रम का शिकार हैं युवा, ये कानून नागरिकता देने वाला है, छीनने वाला नहीं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेलूर मठ में युवाओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों के लिए बेलूर मठ की इस पवित्र भूमि पर आना किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है, लेकिन मेरे लिए तो हमेशा से ही ये घर आने जैसा ही है.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नागरिकता कानून को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि नागरिकता कानून से देश में रह रहे लोगों को कोई खतरा नहीं हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, यह नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''सिटिजनशिप एक्ट, नागरिकता लेने का नहीं, नागरिकता देने का कानून है और सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट, उस कानून में सिर्फ एक संशोधन है. इतनी स्पष्टता के बावजूद, कुछ लोग सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को लेकर भ्रम फैला रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ''मुझे खुशी है कि आज का युवा ही ऐसे लोगों का भ्रम भी दूर कर रहा है. और तो और, पाकिस्तान में जिस तरह दूसरे धर्म के लोगों पर अत्याचार होता है, उसे लेकर भी दुनिया भर में आवाज हमारा युवा ही उठा रहा है.''

विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में फंसे लोग समझदार होते हुए भी इसे समझना नहीं चाह रहे. उन्होंने कहा, ''इस कानून को रातों-रात नहीं बल्कि सोच विचार कर बनाया गया है, लेकिन कुछ राजनी‍तिक दल इसे जानबूझकर समझना नहीं चाहते हैं.''

उत्तर भारत के राज्यों को लेकर भी प्रधानमंत्री ने स्थिति स्पष्ट करने कोशिश की. उन्होंने कहा, '''नॉर्थ ईस्‍ट हमारा गर्व है, वहां की संस्‍कृति, रीति-रिवाज, जनसंख्‍या पर इस कानून का कोई विपरीत प्रभाव न पड़े, इसका प्रभाव केंद्र सरकार ने किया है. इतनी स्‍पष्‍टता के बावजूद कुछ लोग अपने राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं.''

कल पीएम से मुलाकात में ममता ने उठाया था मुद्दा शनिवार को पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. इस दौरान ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून के खिलाफ मोदी से बातचीत भी की. ममता बनर्जी की सीएए वापस लेने की मांग पर पीएम ने दिल्ली आकर बात करने को कहा. ममता बनर्जी ने कहा, 'यह मेरा संवैधानिक कर्तव्य है कि हम देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का स्वागत करें. यह शिष्टाचार मुलाकात थी. बंगाल के मंत्री फ़िरहाद हाकिम ने प्रधानमंत्री की एयरपोर्ट पर अगवानी की. मैंने बैठक में अपनी दो मांगों को रखा.' राजभवन से बस कुछ ही मीटर दूर रानी रासमणि रोड पर छात्रों के प्रदर्शन में ममता शामिल हुई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget