एक्सप्लोरर

जामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस की बर्बरता का नया वीडियो आया सामने, लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों पर बेरहमी से बरसा रहे हैं लाठी

पिछले साल 15 दिसंबर को जामिया के पास नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया था.वीडियो में दिल्ली पुलिस कर्मियों को हॉल में प्रवेश करते हुए और पढ़ रहे छात्रों की लाठियों से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है.

नई दिल्ली: 15 दिसंबर 2019 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. नया फुटेज जामिया के ओल्ड रीडिंग हॉल का बताया जा रहा है. वीडियो में दिल्ली पुलिस कर्मियों को हॉल में प्रवेश करते हुए और पढ़ रहे छात्रों की लाठियों से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है.

फुटेज में दिख रहा है कि स्टूडेंट्स रीडिंग हॉल में बैठकर पढाई कर रहे हैं. उसी दौरान दिल्ली पुलिस के जवान अंदर प्रवेश करते हैं और डंडों से मारना शुरू कर देते हैं. दिल्ली पुलिस के जवान संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. छात्र बचने और भागने की कोशिश करते हैं फिर भी पुलिस उनकी पिटाई जारी रखती है. जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी (JCC) ने ट्विटर पर यह फुटेज जारी किया है.

नए फुटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामला पहले ही क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है और वीडियो की जांच की जा रही है.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी वीडियो पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है. प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ''देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पढ़ने वाले छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है. एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिस वाला लाठियां चलाए जा रहा है. गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुस कर किसी को नहीं पीटा.''

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ''इस वीडियो को देखने के बाद जामिया में हुई हिंसा को लेकर अगर किसी पर एक्शन नहीं लिया जाता तो सरकर की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी.''

बता दें कि पिछले साल 15 दिसंबर को जामिया के पास नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया था. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था और सार्वजनिक बसों और निजी वाहनों को आग लगा दी थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के जवान जामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस के भीतर चले गए थे और छात्रों की पिटाई की थी.

यह भी पढ़ें-

10 प्‍वाइंट्स में जानिए अरविंद केजरीवाल की शपथ से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

शाहीन बाग में विदेशी फंड से खिलाई जा रही बिरयानी, अशिक्षित महिला-पुरुष कर रहे प्रदर्शन- दिलीप घोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget