एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी का बीजेपी पर पलटवार, कहा- मैंने कभी पीएम मोदी को दिल्ली से हटाने की बात नहीं की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी आपदा के समय भी राजनीति कर रही है. बीजेपी हमें सत्ता से हटाने की कोशिश में जुटी है जबकि मैंने कभी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली से हटाने की बात नहीं की.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बीजेपी पर कोरोना वायरस और अम्फान तूफान जैसी आपदा में भी राजनीति करने का आरोप लगाया. पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंची ममता ने कहा कि मैंने कभी प्रधान मंत्री मोदी को दिल्ली से हटाने की बात नहीं कही जबकि बीजेपी हमें आपदा के वक्त सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है.

ममता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए रि-ग्रीनिंग कोल कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे बहुत बुरा लगा, जब हम कोरोना और अम्फान जैसी आपदा के बीच लोगों की जान बचा रहे हैं। ऐसे में कुछ राजनीतिक पार्टियां हमें सत्ता से हटाने की बात कर रही हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली से हटाना चाहिए।’’

बंगाल कोरोना और बीजेपी की साजिश दोनों से जीतेगा- ममता

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल सरकार पर कोरोना से निपटने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। ममता ने अमित शाह को जवाब देते हुए कहा, ‘‘क्या यही राजनीति करने का सही समय है? पिछले तीन महीने से वे कहां थे? जब हम ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे थे। बंगाल कोरोना और बीजेपी की साजिश दोनों से ज़रूर जीतेगा।’’

ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि आपदा के समय मैं सभी से आग्रह करूंगी कि वे राजनीति में शामिल न हों और यह सुनिश्चित करें कि लोगों को राहत मिले. मुझे दुख होता है, जिस वक्त हम लोगों को त्रासदी से बचाने के लिए काम कर रहे हैं, उस वक्त एक पार्टी लगातार अभियान चला रही है कि उन्हें बंगाल में सत्ता से हटा दें, हमें वोट दें.

10 लाख प्रवासी मजदूर वापस बंगाल लौट चुके हैं- ममता

ममता ने अपने संबोधन में आगे प्रवासी मजदूरों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "कुछ लोग प्रवासी मजदूरों को लेकर हंगामा कर रहे हैं, लेकिन हमें पैसा नहीं दे रहे. हमनें उनके ट्रेन और बस का किराया चुकाया. करीब 10 लाख प्रवासी मजदूर वापस बंगाल लौट चुके हैं. हमें प्रवासियों को आसरा देना चाहिए. केंद्र सरकार ने उन्हें यहां बिना किसी योजना के ही भेज दिया था. यहां कोरोना के मामले इसलिए बढ़े, क्योंकि कई प्रवासी यहां बीमार होकर लौटे थे."

मीडिया ने भी बंगाल को इग्नोर किया- ममता

चक्रवाती तूफान को लेकर ममता ने कहा कि महाराष्ट्र में तूफान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आया तो राष्ट्रीय चैनलों ने वहां जमकर कवरेज की, लेकिन जब बंगाल 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से तबाह हुआ तो कुछ नहीं दिखाया गया. बंगाल हमेशा से ही इग्नोर किया जाता रहा है.

दिल्ली में 8 जून से नॉन कंटेन्मेंट जोन के मॉल खुल सकते हैं, वेगस मॉल ने की पूरी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget