एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की यात्रा पर नेपाल के पीएम ने लगाई सफलता की मुहर

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में कहा था, "नेपाल के बिना भारत का विश्वास अधूरा है इतिहास अधूरा है. नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे."

काठमांडू: प्रधानमंत्री मोदी की दो दिन की नेपाल यात्रा पर नेपाल के पीएम केपी शर्मा ने सफलता की मुहर लगाई है. प्रधानमंत्री ओली ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को सफल बताया है. उन्होंने कहा कि इससे भारत और नेपाल के संबंध मजबूत होंगे.

क्या ट्वीट किया केपी ओली ने? नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने ट्वीट में लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल यात्रा के दौरान हमारे बीच सभी मुद्दों को समयबद्ध तरीके से निपटाने पर सहमति बनी. इससे भारत और नेपाल के संबंध मजबूत होंगे.''

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में क्या कहा था? नेपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, "पहली बार नेपाल आया था तो संविधान सभा में ही कहा था कि जल्द ही मैं जनकपुर आऊंगा. सबसे पहले आप सबसे क्षमा चाहता हूं क्योंकि मुझे आने में विलंब हो गया. लेकिन मन कहता है कि संभवतः सीता मैया ने आज भद्रकाली एकादशी के दिन ही मुझे दर्शन देने का प्रण किया."

प्रधानमंत्री ने मोदी कहा, "आपके नेपाल और भारत के संबंध राजनीति, कूटनीति, समर नीति से परे देवनीति से बंधे हैं. ये समय हमें मिलकर संस्कार, शिक्षा, शांति, सुरक्षा और समृद्धि की पंचवटी की रक्षा करने का है."

नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे, राम भी अधूरे भारत नेपाल संबंधों की विशेषता बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "नेपाल के बिना भारत की आस्था भी अधूरी है. नेपाल के बिना भारत का विश्वास अधूरा है इतिहास अधूरा है. नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे."

बस सेवा को दिखाई हरी झंडी जनकपुर में माता सीता के मंदिर में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनकपुर से यूपी के अयोध्या के बीच बस सेवा की शुरुआत की. जनकपुर में माता सीता का मायका माना जाता है. इस लिहाज से यह बस सेवा माता सीता की के मायके से ससुराल के बीच चलेगी. पीएम नरेंद्र मोदी नेपाल में जनकपुर से यात्रा की शुरुआत करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget