एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: नेपाल प्लेन हादसे में जान गंवाने वालों में 5 भारतीय भी शामिल, अब तक 40 शव बरामद | बड़ी बातें

Nepal Plane Crash News: नेपाल के पोखरा में आज एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में पांच भारतीय नागरिक भी सवार थे. अब तक 40 शव बरामद किए जा चुके हैं.

Nepal Plane Crash Updates: नेपाल के पोखरा में हादसे का शिकार हुए यति एयरलाइंस के विमान में कम से 5 भारतीय यात्री भी सवार थे. कुल 68 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर समेत 72 लोगों को ले जा रहा ये विमान पोखरा एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन क्रैश में अभी तक 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

एबीपी न्यूज को प्लेन में सवार पांच भारतीयों के बारे में जानकारी मिली है. नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एबीपी न्यूज को बताया कि प्लेन में सवार पांच भारतीयों के नाम संजय जायसवाल, सोनू जायसवाल, अनिल कुमार राजभर, अभिषेक कुशवाह और विशाल शर्मा हैं.

काठमांडू में भारतीय दूतावास भी नेपाल प्रशासन और यती एयरलाइंस के साथ सम्पर्क में है.

विमान हादसे के बारे में अब तक क्या पता

  • रायटर्स के मुताबिक विमान में 5 भारतीय, 4 रूसी, 1 आयरिश और दो कोरियन नागरिक सवार थे. 
  • क्रैश की जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि विमान गिरने के बाद उसमें भयंकर आग लगी थी. 
  • हादसे की जगह का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आग धुएं की मोटी परत दिखाई दे रही थी. 
  • नेपाल की सिविल एविशयन अथॉरिटी (CAAN) के मुताबिक यती एयरलाइंस के विमान 9N-ANC-ATR-72 ने राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से सुबह 10.33 बजे उड़ान भरी थी. इसे पोखरा एयरपोर्ट पर लैंड करना था.
  • पायलट ने एटीसी से लैंडिंग परमिशन ले ली थी. पोखरा एटीसी से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था. अथॉरिटी ने तकनीकी खराबी से हादसे की आशंका जाहिर की है.
  • सिविल एविएशन ऑथरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं. इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है.
  • एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन भरतौला ने कहा हमें और शवों के मिलने की आशंका है. विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं. 
  • फ्लाइट की आवाजाही के बारे में सूचना देने वाली वेबसाइट फ्लाइट राडार24 के मुताबिक यह विमान 15 साल पुराना था.
  • रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन पुराने और नए एयरपोर्ट के बीच मौजूद सेती नदी की घाटी में क्रैश हुआ है.
  • नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने दुर्घटना के बाद मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई है.
  • प्रधानमंत्री प्रचंड ने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
  • भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल के विमान हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा "नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में जिंदगियों का नुकसान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है."

 

यह भी पढ़ें

Nepal Plane Crash Video: नेपाल में विमान हादसे का वीडियो आया सामने! देखिए किस तरह हुई प्लेन की क्रैश लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget