एक्सप्लोरर

Nepal Gen Z Protest: नेपाल के बवाल के बाद टेंशन में भारत, सुरक्षा एजेंसियां ने यूपी-बिहार समेत इन राज्यों को जारी किया अलर्ट

Nepal Gen Z Protest: बड़ी संख्या में लोग रोज़गार और कारोबार के सिलसिले में दोनों देशों के बीच आवाजाही करते हैं, ऐसे में आर्थिक गतिविधियों पर सीधा असर पड़ेगा.

नेपाल में बिगड़ते हालात और हिंसा की घटनाओं को देखते हुए भारत ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है. केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट इस इनपुट के तहत जारी किया है कि नेपाल में जारी हिंसा की आड़ में उपद्रवकारी तत्व भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं. आशंका जताई गई है कि ऐसे लोग सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और भीड़ को भड़का सकते हैं.

सीमा पार से होने वाली हर हलचल पर नजर
केंद्रीय एजेंसियों ने यूपी पुलिस, बिहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) को आगाह किया है कि वे सीमा क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें. सुरक्षाबलों को निर्देश दिया गया है कि मौजूदा हालात में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और सीमा पार से होने वाली हर हलचल पर नज़र रखी जाए.

आर्थिक गतिविधियों पर पड़ेगा सीधा असर 
सीमा से जुड़े जिलों में पुलिस-प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि नेपाल की स्थिति का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों में न फैल सके. जानकारों के मुताबिक नेपाल में जारी हिंसा का असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है. सीमा से सटे जिलों में व्यापार और आवाजाही प्रभावित हो सकती है.  बड़ी संख्या में लोग रोज़गार और कारोबार के सिलसिले में दोनों देशों के बीच आवाजाही करते हैं, ऐसे में अशांति बढ़ने पर सीमावर्ती इलाकों की आर्थिक गतिविधियों पर सीधा असर पड़ेगा.

बढ़ सकती हैं घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं 
सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल की आंतरिक स्थिति का सीधा असर भारत के तराई क्षेत्रों और सीमा से लगे गांवों पर पड़ सकता है. यदि हिंसा लंबे समय तक जारी रही तो न केवल अवैध घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं बढ़ सकती हैं, बल्कि सीमापार से असामाजिक तत्व भारत में माहौल बिगाड़ने की भी कोशिश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Mauritius PM India Visit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम का वाराणसी दौरा, दुल्हन की तरह सजी काशी, कल आएंगे पीएम मोदी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget