एक्सप्लोरर

Mauritius PM India Visit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम का वाराणसी दौरा, दुल्हन की तरह सजी काशी, कल आएंगे पीएम मोदी

Mauritius PM India Visit: मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम 11 सितंबर की शाम को क्रूज से काशी के ऐतिहासिक घाट और गंगा आरती देखेंगे. वह ताज होटल से सड़क मार्ग से रविदास घाट पहुंचेंगे.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम आज (10 सितंबर, 2025) वाराणसी पहुंचने वाले हैं. इसको लेकर हफ्तों से काशी में जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार मॉरीशस के प्रधानमंत्री के तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर जनपद के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर भी कार्यक्रम निर्धारित हैं. इसके अलावा वो गंगा आरती में भी शामिल होने वाले हैं.

3 दिन तक काशी में रहेंगे मॉरीशस के पीएम
एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम वाराणसी पहुंच रहे हैं. वाराणसी जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं की तरफ से उनके स्वागत को लेकर जोरदार तैयारियां की गई हैं. सड़क से लेकर भवनों तक को झालर लाइट से सजाया गया है और सड़कों को भी चमकाया गया है. 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री 10,11 और 12 सितंबर को काशी में रहेंगे. इस दौरान वह वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी दर्शन पूजन करेंगे. प्रभारी मुख्य सचिव दीपक कुमार और डीजीपी राजीव कृष्ण ने मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया. प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पीएम रामगुलाम की अगवानी करेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे.

क्रूज से देखेंगे काशी के ऐतिहासिक घाट और गंगा आरती 
मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम 11 सितंबर की शाम को क्रूज से काशी के ऐतिहासिक घाट और गंगा आरती देखेंगे. वह ताज होटल से सड़क मार्ग से लहरतारा, सुंदरपुर, लंका होते रविदास घाट पहुंचेंगे. लौटने के बाद ताज में प्रदेश सरकार की ओर आयोजित रात्रिभोज में शिरकत करेंगे, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सरकार के कई मंत्री और विदेश सचिव भी भाग लेंगे. 12 सितंबर की सुबह वह विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और लगभग 10 बजे अयोध्या रवाना हो जाएंगे.

पीएम मोदी संग होगी द्विपक्षीय वार्ता 
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र राम गुलाम के वाराणसी रहने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वाराणसी पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी 11 सितंबर को काशी पहुंचेंगे. करीब 2 घंटे तक वह वाराणसी में रहेंगे. इस दौरान वाराणसी के नदेसर स्थित एक होटल में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता होगी. बनारस में अलग-अलग जगहों पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पोस्टर बैनर लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें 

PMLA के तहत ED की छापेमारी, DHFL केस में 154 फ्लैट्स समेत करोड़ों की संपत्ति जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget