एक्सप्लोरर

NEET 2020 Topper: परिवार में पहले डॉक्‍टर बनेंगे ओडिशा के शोएब आफताब, ढाई साल से घर नहीं गए

शोएब अपने लक्ष्य के प्रति कितने गंभीर थे, यह इस बात से पता चलता है कि एक बार घर से कोटा आने के बाद ढाई साल तक शोएब घर नहीं गए.

नई दिल्‍ली: नेशनल टेस्ट‍िंग एजेंसी नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) में टॉप करके ओडिशा के शोएब आफताब ने इतिहास रच दिया है. इससे पहले ओडिशा से कोई नीट टॉपर नहीं था. शोएब ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं. शोएब की इस सफलता से उनका परिवार बहुत गर्वित महसूस कर रहा है. वह अपने परिवार के पहले सदस्य हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बन रहे हैं.

शोएब आफताब के पिता शेख मोहम्मद अब्बास व्यवसायी और मां सुल्ताना रिजया गृहणी हैं. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने मम्मी-पापा को दिया है. शोएब का कहना है कि उनकी मां ने उन्हें सफल बनाने में खास भूमिका निभाई. मां उनके लिए अपना शहर छोड़कर दूसरे शहर आईं. वहीं पापा ने उन्हें मेडिकल की तैयारी करने के लिए मोटिवेट किया.

नीट 2020 टॉपर शोएब आफताब ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मेरे परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है, इसलिए मुझे टॉप करने की उम्मीद नहीं थी. मुझे उम्‍मीद थी कि मैं टॉप-100 या 50 में आ जाउंगा. लेकिन 720 में से 720 अंक करने की कभी उम्‍मीद नहीं की थी. परीक्षा स्थगित होने की वजह से काफी दबाव था.'

लॉकडाउन में भी नहीं गए घर शोएब अपने लक्ष्य के प्रति कितने गंभीर थे, यह इस बात से पता चलता है कि एक बार घर से कोटा आने के बाद ढाई साल तक शोएब घर नहीं गए. यहां तक कि लॉकडाउन में भी नहीं गए. शोएब ने बताया कि, “कई बार जब पापा मिलने आए, तो उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए घर आ जाओ, लेकिन मैं नहीं गया. दीपावली व ईद की छुट्टियां भी थीं, लेकिन मैं कोटा में ही रहा और पढ़ाई में व्यवधान नहीं आने दिया. कोरोना काल में भी कोटा में ही रहा. लॉकडाउन में जब सब घर चले गए, तो मैं यहीं रुका. इससे मेरी तैयारी और अच्छी हो गई. मैंने सारा रिवीजन कर लिया.”

उन्होंने साल 2018 में कोटा आकर एक कोचिंग संस्थान में एडमिशन लिया. यहां उन्हें बेस्ट कॉम्पिटिशन मिला और अपना बेस्ट देने की कोशिश की. वे कोटा में अपनी मां और छोटी बहन के साथ पीजी में रहते थे. उन्होंने इसी साल 12वीं में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. केवीपीवाई में ऑल इंडिया 37वीं रैंक और उनके 10वीं में 96.8 प्रतिशत अंक थे.

ये भी पढ़ें- NEET Result 2020: Odisha के Shoaib Aftab ने किया टॉप, इस साल पास हुए 7.7 लाख बच्चे NEET Topper Interview: जानिए कैसे Odisha के Shoaib Aftab ने हासिल किए Full Marks

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget