एक्सप्लोरर

एक ही शिफ्ट में होगी नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने को कहा

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के लिए पेश वरिष्ठ वकील मनिंदर आचार्य ने दलील दी कि 2024 में नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ियां सामने आई थीं. इसी के समाधान के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई है.

मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली नीट पीजी परीक्षा अब एक ही शिफ्ट में होगी. सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की इस दलील को सही माना है कि दो पाली में परीक्षा करवाने में इस बात की आशंका रहेगी कि दोनों पालियों में प्रश्न पत्रों की कठिनाई का स्तर अलग होगा. कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से कहा है कि वह परीक्षा को एक ही शिफ्ट में करवाने की व्यवस्था करे.

15 जून को होने जा रही नीट पीजी परीक्षा को 2 शिफ्ट में करवाने के खिलाफ कई याचिकाएं दाखिल हुई थीं. इनमें कहा गया था कि अलग-अलग प्रश्न पत्र दोनों पालियों में परीक्षा देने वाले छात्रों को असमान स्थिति में डाल सकते हैं. जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने इस दलील को सही माना. कोर्ट के कहा कि यह उन छात्रों के लिए भेदभाव भरा होगा जिन्हें दूसरों से कठिन प्रश्न पत्र मिला.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) के लिए पेश वरिष्ठ वकील मनिंदर आचार्य ने दलील दी कि 2024 में नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ियां सामने आई थीं. इसी के समाधान के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई है. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा में बहुत कम समय बचा है. अब परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था कर पाना कठिन होगा.

जज इन दलीलों से सहमत नहीं हुए. उन्होंने कहा कि इस नीट पीजी में सिर्फ 2.5 लाख परीक्षार्थी हैं. इससे बहुत ज्यादा परीक्षार्थियों वाली परीक्षाएं भी एक शिफ्ट में आयोजित होती हैं. कोर्ट ने कहा कि एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए. अगर जरूरी हो तो परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड कोर्ट में आवेदन दाखिल कर सकता है.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget