एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: NEET मामले में CBI ने शुरू की जांच, देशभर से इनपुट इकट्ठा करेगी एजेंसी, आरोपियों से भी होगी पूछताछ

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. देश में अलग-अलग कई राज्यों में मौजूद सीबीआई ब्रांच जांच में जुट गई है. गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ करेगी सीबीआई.

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. देश में अलग-अलग कई राज्यों में मौजूद सीबीआई ब्रांच जांच में जुट गई है. जानकारी है कि अब तक जितने भी आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, उन सभी को रिमांड पर लेकर सीबीआई पूछताछ करने वाली है. वहीं NTA के जिन अधिकारियों ने NEET परीक्षा कंडक्ट करवाई थी, सीबीआई उनसे भी जल्द संपर्क कर सकती है.

सीबीआई को कई दिन पहले ही नीट एग्जाम पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए बोल दिया गया था, क्योंकि इस पूरे मामले की शिकायतें कई राज्यों से मिल रही थी. इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए किसी केंद्रीय जांच एजेंसी की जरूरत शुरू से लग रही थी. 

शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को सौंपी जांच

यूजीसी नेट एग्जाम के मामले में शिक्षा विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद अब शिक्षा मंत्रालय ने लिखित तौर पर NEET (UG) परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सीबीआई को जांच के लिए सौंप दिया है.

नए सिरे से केस की जांच करेगी सीबीआई

बहुत जल्द अब सीबीआई NEET मामले में भी एफआईआर दर्ज करकर जांच को आगे बढ़ाएगी, क्योंकि इस एग्जाम के मामले में बिहार और गुजरात पुलिस एफआईआर दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. लिहाजा सीबीआई बिहार और गुजरात में दर्ज हो चुके केस को टेकओवर कर के एक नया मामला दर्ज करेगी और फिर गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ के साथ नए सिरे से केस की जांच करेगी. 

यूपी के कैंडिडेट से की पूछताछ 

CBI ने भी इस मामले को लेकर देश भर की अपनी ब्रांचों के जरिए इनपुट जुटाने के लिए बोल दिया था. यूजीसी नेट मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आज सीबीआई ने यूपी के कुशीनगर में एक केंडिडेट से पूछताछ की है.

गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ करेगी सीबीआई

तो वहीं NEET मामले में बिहार के देवघर से कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. सीबीआई अब शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ करेगी.

यह भी पढे़ं- 'ये भावनाओं के साथ खिलवाड़...', NEET-PG परीक्षा हुई रद्द तो छात्र संगठनों का फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget