एक्सप्लोरर

'NEET को बेनकाब करने वाला तमिलनाडु पहला राज्य, कोचिंग सेंटरों को हो रही करोड़ों की कमाई', DMK का आरोप

डीएमके ने इशारा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने खुद अनियमितताओं को लेकर प्रस्ताव पारित किया है.

तमिलनाडू में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र काषगम (DMK) ने सोमवार (1 जुलाई, 2024) को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को एक उद्योग करार दिया और आरोप लगाया कि इसे कोचिंग सेंटरों के कल्याण के लिए बनाया गया, जिन्होंने कई करोड़ों रुपये कमाए हैं. द्रमुक ने कहा कि तमिलनाडु इससे पर्दा हटाने वाला पहला राज्य है और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पार्टियां इस परीक्षा के लिए खिलाफ अपनी आवाज उठा रही हैं.

द्रमुक के तमिल मुखपत्र 'मुरासोली' में नीट-स्नातक में अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा छापेमारी और कई लोगों की गिरफ्तारी किए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने खुद अनियमितताओं को लेकर प्रस्ताव पारित किया है.

मुखपत्र में कहा गया, 'भारत के प्रमुख दलों ने नीट के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है.' द्रमुक नीट अनियमितताओं को लेकर संसद के दोनों सदनों में बहस के पक्ष में है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाना चाहिए.

तमिल दैनिक समाचार पत्र के एक जुलाई 2024 के अंक में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया, 'तमिलनाडु ऐसा पहला राज्य है जिसने कहा कि नीट धोखाधड़ी है. अब पूरा देश इसका समर्थन कर रहा है. नीट एक उद्योग है, जिसे कोचिंग सेंटरों के कल्याण के लिए शुरू किया गया और इस उद्योग ने करोड़ों रुपये कमाये हैं. तमिलनाडु ऐसा कहने वाला पहला राज्य है. आज, जालसाजों को गिरफ्तार किया जा रहा है.'

तमिलनाडु विधानसभा में 28 जून 2024 को एक प्रस्ताव पारित कर राज्य को नीट के दायरे से अलग करने और चिकित्सा प्रवेश परीक्षा को खत्म करने के संदर्भ में द्रमुक दैनिक समाचार पत्र ने कहा, 'अब पूरा भारत जान चुका है की नीट सिर्फ धोखाधड़ी है.'

द्रमुक ने बार-बार कहा है कि चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट सामाजिक न्याय, गरीब, ग्रामीण विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ है और केवल कोचिंग सेंटरों को फायदा पहुंचाने के लिए है.

मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और राज्य की अधिकांश पार्टियां नीट के विरोध में हैं.

यह भी पढ़ें:-
Mallikarjun Kharge: मोदी साहब...कहकर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने जोड़ लिए हाथ, PM से मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के बीच बड़ी खबर
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के बीच बड़ी खबर
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget