एक्सप्लोरर

गुजरात में NEET-UG नकल घोटाले का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, 2.3 करोड़ के चेक जब्त

Neet Exam 2024: गुजरात पुलिस ने पंचमहल जिले के गोधरा शहर में जलाराम स्कूल के स्कूल प्रिंसिपल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर NEET-UG परीक्षा पास कराने में कथित तौर पर मदद करने का आरोप है.

Neet Exam 2024: गुजरात पुलिस ने छात्रों को NEET-UG परीक्षा पास कराने में कथित तौर पर मदद करने की कोशिश करने के आरोप में पंचमहल जिले के गोधरा शहर में जलाराम स्कूल के स्कूल प्रिंसिपल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी.

पुलिस के अनुसार, छात्रों को निर्देश दिया गया था कि वे आंसर शीट में टीचर्स के लिए खाली छोड़ दें, ताकि पेमेंट के हिसाब से सारे जवाबों को भर दिया जाए. 

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

देश में इस समय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) यूजी परीक्षा को लेकर विवाद चल रहा है. छात्र इसमें पेपर लीक का आरोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में गुजरात से पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में स्कूल टीचर तुषार भट्ट, एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म रॉय ओवरसीज के परशुराम रॉय और स्कूल प्रिंसिपल पुरषोत्तम शर्मा शामिल हैं.

पुलिस ने जारी किया बयान 

इसको लेकर गोधरा शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु सोलंकी ने बताया कि पंचमहल जिला कलेक्टर को धोखाधड़ी घोटाले के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.  उन्होंने कहा, 'जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच थे और उन्हें भट्ट के फोन की जांच करने पर 30 छात्रों की एक लिस्ट मिली है. अधिकारियों ने उनकी कार से 7 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं.''

स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म रॉय ओवरसीज के परशुराम रॉय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से 2.30 करोड़ रुपये के आठ खाली चेक और चेक का एक और सेट जब्त किया है. एसपी ने कहा कि कई चेक पर उन अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे जिनके बच्चे जलाराम स्कूल में एनईईटी-यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: G7 Summit: G7 में हिस्सा लेकर भारत रवाना हुए PM मोदी, निज्जर-पन्नू विवाद के बीच ट्रूडो-बाइडेन से भी हुई मुलाकात

पुलिस के अनुसार, परशुराम रॉय ने एनईईटी उम्मीदवारों को तुषार भट्ट से मिलवाया, जो स्कूल में भौतिकी के शिक्षक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नियुक्त परीक्षा के लिए उप-अधीक्षक थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget