एक्सप्लोरर

Neemuch Mob Lynching: मुसलमान समझकर जैन को मारा, हत्या के बाद सियासी संग्राम, जानें इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

Neemuch Mob Lynching: बुजुर्ग को मुसलमान समझकर उनपर ये हमला किया गया, जबकि वो जैन समुदाय से ताल्लुक रखते थे. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Neemuch Mob Lynching: मध्य प्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग की विशेष समुदाय के होने की आशंका में पीट-पीटकर उसकी हत्या पर सियासत शुरू हो गई है. वहीं, इस कांग्रेस ने सीधे तौर पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए घटना को लेकर सवाल किए हैं. कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने नीमच घटना पर कहा कि मुसलमान होने के शक में किसी को भी मार देंगे भाजपा वाले. इस मामले की जांच हो और कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो क्योंकि काफी सारे लोग इस वीडियो में दिख रहे हैं. 

बता दें कि आरोप है कि बुजुर्ग को मुसलमान समझकर उनपर ये हमला किया गया, जबकि वो जैन समुदाय से ताल्लुक रखते थे. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मध्य प्रदेश की सियासत में आरोपों का एक सिलसिला चल पड़ा है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

कमलनाथ ने प्रदेश बीजेपी पर साधा निशाना
इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमनलाथ ने मध्य प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार बताया जिसपर दिग्विजय सिंह ने आरोपी के बीजेपी नेता होने पर गिरफ्तारी को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस घटना को लेकर ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा नेता दिनेश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है. देखते हैं गिरफ्तारी होती है या नहीं. 


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा,'' ये मध्य प्रदेश में आखिर हो क्या रहा है...? कमलनाथ ने कहा कि सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच जिले के मनसा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या... जिनका नाम भंवरलाल जैन बताया जा रहा है. 

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर किया पलटवार
इस बीच मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह का साथ उसी को मिलेगा, जो हिंदू धर्म या देवी-देवताओं के खिलाफ बोलेगा. क्या किसी ने इन लोगों को दूसरे धर्म के खिलाफ बोलने वाले का समर्थन किया हो या फिर स्वयं किसी और धर्म के खिलाफ बोला हो. यह बोल ही नहीं सकते किसी और धर्म के बारे में. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल का समर्थन करना भी इसा का एक उदाहरण है. 

क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में बीते शुक्रवार को 65 साल के एक बुजुर्ग को विशेष समदाय के होने की आशंका में पीट-पीटकर मार डाला गया. वहीं बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले आरोपी भाजपा नेता बताया जा रहा है. बुजुर्ग की पहचान रतलाम जिले के भंवर लाल जैन के रूप में हुई है. परिवार के सदस्यों के अनुसार जैन दिव्यांग थे और उन्हें याददाश्त से संबंधित समस्या थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बुजुर्ग को लगातार चांटे मार रहा है. वीडियो में आरोपी बुजुर्ग को पीटते हुए कह रहा है, तेरा नाम क्या मोहम्मद है? जावरा से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता. वहीं पीड़ित बुजुर्ग गिड़गिड़ाते हुए बोल रहा है कि 200 रुपये ले लो.'

इसे भी पढ़ेंः-

Pangong Lake में चीन के दूसरे पुल निर्माण की खबरों के बीच आज गृह मंत्री अमित शाह का अरुणाचल दौरा, LAC के अग्रिम इलाकों का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget