एक्सप्लोरर

राज्यसभा में NDA के अब 100 से ज्यादा सदस्य, कांग्रेस सबसे कम आंकड़े पर पहुंची

राज्यसभा की 9 सीटों पर बीजेपी की जीत के बाद सोमवार को सदन में एनडीए के सदस्यों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है. वहीं, कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अब सिर्फ 38 रह गई है.

नई दिल्ली:राज्यसभा की 9 सीटों पर बीजेपी की जीत के बाद सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदस्यों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है. सोमवार को बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, संसद के ऊपरी सदन में लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखने वाली पार्टी कांग्रेस अपने सबसे कम आंकड़े पर आ गई है. कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अब सिर्फ 38 रह गई है. राज्यसभा में कांग्रेस की यह अब तक की सबसे कम सदस्य संख्या है.

उत्तर प्रदेश में हुआ बीजेपी को फायदा उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड में 1 राज्यसभा चुनाव हुए हैं. इनमें से 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. 9 सीटों जीतने के बाद राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 92 पर पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को छह सीटों का फायदा हुआ है. वहीं, कांग्रेस को दो, समाजवादी पार्टी को तीन और बसपा को एक सीट का नुकसान हुआ है.

एनडीए के हुए 104 सदस्य राज्यसभा में बिहार में अब एनडीए के सदस्यों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है. एनडीए में शामिल जेडीयू के 5 पांच सदस्य हैं जबकि आरपीआई-आठवले, असम गण परिषद, नेशनल पीपुल्स पार्टी, मिजो नेशनल फ्रंट, , नगा पीपुल्स फ्रंट, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और पीएमके के एक-एक सदस्य हैं. वर्तमान में राज्यसभा में कुल सदस्य संख्या 242 है.

इन दलों का भी एनडीए को मिलता रहा है समर्थन राज्यसभा में बीजू जनता दल और अन्नाद्रमुक के 9-9 सदस्य हैं. वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 6 और तेलंगाना राष्ट्र समिति के 7 सदस्य हैं. कई मौकों पर ये दल एनडीए का समर्थन कर चुके हैं. ऐसे में जरूरत पड़ने पर फिर से ये दल एनडीए का साथ दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

चीन से तनातनी के बीच आज से हिंद महासागर में शुरू हो रही है मालाबार एक्सरसाइज, भारत सहित ये देश होंगे शामिल

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए बिहार है तैयार, तेज-तेजस्वी समेत मैदान में हैं 1463 उम्मीदवार | जानें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget