एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया नायडू और गोपाल कृष्ण आज करेंगे नामांकन

देश के नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज नामांकन होगा. एनडीए की तरफ से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे. वहीं, 18 विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी दोपहर साढ़े बारह बजे नामांकन करेंगे.

नई दिल्ली: देश के नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज नामांकन होगा. एनडीए की तरफ से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे. वहीं, 18 विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी दोपहर साढ़े बारह बजे नामांकन करेंगे.

उपराष्ट्रपति पद के लिए नायडू क्यों बने पीएम मोदी की पहली पसंद?

कल बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का एलान किया गया था. वेंकैया नायडू का उप राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है क्योंकि वोटों का गणित पूरी तरह से उनके पक्ष में है.

बीजेपी के संकट मोचक रहे हैं वेंकैया नायडू, जानें अब तक का सियासी सफर

एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू और विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी के नामांकन करने के साथ ही देश के नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव की रेस आज शुरू हो जाएगी. इस चुनावी मुकाबले के तहत मतदान पांच अगस्त को होगा और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे. हालांकि इसे महज एक औपचारिकता माना जा रहा है, क्योंकि वोटों का गणित बता रहा है कि वेंकैया नायडू की जीत पक्की है.

उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मिलकर करते हैं.- लोकसभा में अभी 541 सांसद हैं. दो संसदीय क्षेत्रों की सीटें खाली हैं. राज्यसभा में 243 सांसद हैं, यहां भी दो सीटें खाली हैं. राज्यसभा और लोकसभा को मिलाकर कुल 785 सांसद हैं.

वेंकैया नायडू का जीतना तय

उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 393 सांसदों का समर्थन चाहिए. लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 336 सांसद हैं. वहीं, राज्यसभा में एनडीए के पास 70 सांसद हैं. इस तरह 406 सांसद तो सीधे तौर पर वेंकैया नायडू के साथ हैं.

उपराष्ट्रपति चुनाव: गोपालकृष्ण गांधी पर बरसी शिवसेना- कहा, ‘याकूब की फांसी का विरोध किया था’

इनके अलावा उन्हें AIDMK, BJD, TRS समेत कई और पार्टियों का समर्थन मिलने की उम्मीद भी है. जबकि यूपीए के पास कुल मिलाकर सिर्फ 206 सांसद हैं. यही वजह है कि इस मुकाबले में यूपीए  उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी के मुकाबले वेंकैया नायडू की जीत तय मानी जा रही है.

नामांकन से पहले मंत्री पद से नायडू ने दिया इस्तीफा 

नाम का एलान होने के बाद नायडू अटल बिहारी वाजपेयी और मुरली मनोहर जोशी और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से मिलने के लिए जाएंगे. इससे पहले नायडू ने शहरी विकास मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. नियम के मुताबिक उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति के पास लाभ का कोई पद नहीं होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget