एक्सप्लोरर

Bilkis Bano Case: दोषियों की रिहाई के खिलाफ उतरी NCP की महिला कार्यकर्ता, केंद्र और गुजरात सरकार के खिलाफ किया प्रोटेस्ट

Bilkis Bano Case: मार्च 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या की गई थी.

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो मामले में गुजरात (Gujarat) सरकार द्वारा 11 दोषियों की रिहाई के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की महिला कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. एनसीपी की ठाणे-पालघर इकाई की महिला कार्यकर्ताओं ने शिवाजी स्क्वायर पर प्रदर्शन किया और केंद्र व गुजरात सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. एनसीपी की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन दोषियों की रिहाई ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में महिलाओं को सशक्त बनाने और सम्मान करने की बात कही है.

बता दें कि, गुजरात की गोधरा उप-जेल से 15 अगस्त के दिन इन 11 दोषियों की रिहाई थी जिसके बाद विपक्षी नेताओं से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केंद्र व गुजरात सरकार की आलोचना की है. मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 21 जनवरी, 2008 को बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों के सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोप में 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा. दोषियों ने जेल में 15 साल से ज्यादा समय की सजा काट ली है. 

मार्च 2002 का है मामला

गौरतलब है कि 3 मार्च 2002 को गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान बिलकिस बानो के परिवार के सदस्यों पर भीड़ ने हमला किया था. बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या की गई थी. बिलकिस बानो तब पांच महीने की गर्भवती थी. मारे गए लोगों में उनकी तीन साल की बेटी भी थी. 

15 अगस्त को दोषियों को किया गया रिहा

इस मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले सभी ग्यारह दोषियों को 15 अगस्त को गुजरात (Gujarat) की गोधरा उप-जेल से रिहा कर दिया गया था. गुजरात सरकार ने अपनी छूट नीति के तहत उनकी रिहाई की अनुमति दी थी. इन दोषियों के जेल से रिहा होने के बाद कुछ लोगों ने इनका स्वागत किया था और मिठाई भी खिलाई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Gujarat : Bilkis Bano Rape Case केस मामले में Supreme Court में दायर याचिका पर कोर्ट में क्या हुआ?

Rahul Gandhi: ‘बेटी बचाओ जैसे नारे देने वाले, बलात्कारियों को बचा रहे', बिलकिस बानो मामले में बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget