एक्सप्लोरर

NCP का शिवसेना को ऑफर, कहा- फैसला करे तो समर्थन देने के लिए तैयार, राष्ट्रपति शासन की नौबत न आने देंगे-

महाराष्ट्र में बीजेपी झुकने को तैयार नहीं है. शिवसेना हाथ पैर मार रही है, लेकिन नौ नवंबर से पहले यानी विधानसभा सस्पेंड होने की नौबत से पहले सरकार बनेगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है.

 

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को चल रहा गतिरोध लंबा खिंचता जा रहा है. बीजेपी और शिवसेना गठबंधन के साथी होने के बावजूद नतीजे आने के 12 दिन बाद भी किसी एक फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं. इस बीच शरद पवार की पार्टी एनसीपी की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि अगर शिव सेना फैसला करती है तो हम समर्थन देने के लिए तैयार हैं.

नवाब मलिक ने कहा, ''गर शिव सेना फैसला करती है तो हम समर्थन देने के लिए तैयार हैं, हम राष्ट्रपति शासन की नौबत नहीं आने देंगे. शिव सेना को बीजेपी ने 5 साल अपमानित किया. अब शिव सेना को लग रहा है कि कुंजी हमारे हाथ में है.'' उन्होंने कहा, ''शिव सेना को लेकर कांग्रेस में कोई अंदरूनी विवाद नहीं है. उनके साथ एनसीपी बैठ कर रास्ता निकालेगी लेकिन सबसे पहले शिव सेना को फैसला करना चाहिए.''

महाराष्ट्र: सीएम पर ड्रामा बरकरार, शिवसेना की BJP को दो टूक- ‘मुख्यमंत्री हमारा ही होगा’

शिवसेना के सथ विचारधारा के स्तर पर मतभेद को लेकर नवाब मलिक ने कहा, ''हमारी और शिव सेना की विचारधारा आड़े नहीं आएगी. बीजेपी के साथ जाने से शिव सेना धर्म की राजनीति करने लगी थी. बीजेपी से अलग होकर उसके विचार बदलेंगे. शिव सेना ने मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कही है.''.

शिवसेना बोली- मुख्यमंत्री तो हमारा ही होगा महाराष्ट्र में जारी गतिरोध के बीच लगातार बीजेपी पर हमलावर शिवसेना ने आज एक बार फिर हुंकार भरी है. शिवसेना ने कहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री तो हमारा ही होगा. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा. महाराष्ट्र की राजनीति का चेहरा बदल रहा है. आप देखेंगे. जिसे आप हंगामा बता रहे हैं वो हंगामा नहीं बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है.'' उन्होंने कहा, ‘’सरकार में शामिल होने को लेकर उद्धव ठाकरे फैसला करेंगे. महाराष्ट्र का निर्णय महाराष्ट् में ही होगा.’’

दुष्यंत कुमार की कविता के जरिए साधा बीजेपी पर निशाना वहीं, इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने दुष्यंत कुमार की एक कविता ट्वीट करते हुए कहा, ‘’सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए. मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए.’’ दरअसल संजय राउत ने ये ट्वीट वर्तमान महाराष्ट्र की राजनीतिक परिदृश्य से जोड़ा है. सरकार गठन को लेकर शिवसेना बीजेपी के बीच जो खींचतान चल रही है,उसे देखते हुए इस ट्वीट के जरिये उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है.

50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी शिवसेना बता दें कि शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है. यानी ढ़ाई साल शिवसेना और ढ़ाई साल बीजेपी का मुख्यमंत्री हो, लेकिन बीजेपी ने कहा है कि 50-50 के फॉर्मूले पर शिवसेना से कई बात नहीं हुई है. ऐसे में 9 नवंबर से पहले यानी विधानसभा सस्पेंड होने की नौबत से पहले सरकार बनेगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है.

यह भी पढ़ें- यूपी पीएफ घोटाला: UPPCL के पूर्व एमडी एपी मिश्रा गिरफ्तार, DHFL में 2631 करोड़ डुबोने का आरोप पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष बोले- विदेशी नस्ल की गायें गोमाता नहीं, हमारी आंटी हैं ICC ने जारी किया T20 World Cup 2020 का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच Photo: पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाज की टी शर्ट पर जो लिखा था, उसे पढ़कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget