एक्सप्लोरर

'मैं बिल्कुल ठीक हूं, घबराएं नहीं...' साड़ी में आग लगने की घटना के बाद बोलीं NCP सांसद सुप्रिया सुले

Supriya Sule: सुप्रिया सुले कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए हिंजावाड़ी में थीं. जहां वह छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रही थीं, तभी उनकी साड़ी में आग लग गई.

NCP MP Supriya Sule: महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) की साड़ी में एक उद्घाटन समारोह के दौरान आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, कुछ देर बाद सुप्रिया का बयान आया. उन्‍होंने खुद कहा कि वह सुरक्षित हैं और सभी को चिंता न करने की अपील की.

बता दें कि साड़ी में आग लगने की घटना तब हुई जब सुप्रिया सुले कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए हिंजावाड़ी में थीं. जहां छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण करते समय सुप्रिया की साड़ी एक टेबल लैंप से टच हो गई और उसने आग पकड़ ली. हालांकि, लोगों को फौरन पता चल गया. और आग तत्‍काल बुझा दी गई. 

'मैं बिल्‍कुल सुरक्षित हूं, घबराहट की कोई बात नहीं'

सुप्रिया सुले की साड़ी में आग लगने के दौरान का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी साड़ी एक टेबल लैंप को छूते हुए दिखाई दे रही है. आग साड़ी में लगी तो थी, लेकिन उसे वहीं बुझा दिया गया था. इसके बाद सांसद ने खुद घटना के बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने बताया, “मैं हिंजेवाड़ी इलाके में कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर थी, तभी अचानक मेरी साड़ी में आग लग गई. लेकिन आग पर जल्दी काबू पा लिया गया. अब मैं बिल्‍कुल सुरक्षित हूं. इसलिए घबराहट की कोई बात नहीं है.'

सांसद सुप्रिया ने अपने शुभचिंतकों, नागरिकों और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपनी चिंता न करने को कहा. सुले ने बयान में कहा, "आग को समय रहते बुझा लिया गया था."

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना रविवार, 15 जनवरी को तब हुई जब बारामती की सांसद एक कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए हिंजावाड़ी में थी. वहीं, वह छत्रपति शिवाजी महाराज की एक छोटी सी मूर्ति पर माल्यार्पण कर रही थीं. तभी उनकी साड़ी में गलती से आग लग गई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आतंकियों की गिरफ्तारी पर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा- 'राइट विंग लीडर को मारना चाहते थे नौशाद और जगजीत, इससे पहले एक आमजन को काटकर मारा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget