एक्सप्लोरर

Shiv Sena Symbol: 'शुरू से शुरुआत करनी होगी, जब राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ी तो...'- चुनाव आयोग के फैसले पर NCP

Maharashtra News: चुनाव आयोग से झटका मिलने के बाद उद्धव ठाकरे को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने नए सिरे से शुरुआत करने की सलाह दी है.

Maharashtra Politics: शिवसेना के नाम और चुनाव निशान पर चुनाव आयोग के फैसले ने राजनीति को गरम कर दिया है. इलेक्शन कमीशन की ओर से उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने शिवसेना के धनुष-बाण को शिंदे गुट के नाम कर दिया है. इसको लेकर विपक्ष अब चुनाव आयोग पर ही सवाल उठा रहा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी उद्धव ठाकरे का समर्थन किया है. 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने इस फैसले को हैरान करने वाला और निराशाजनक बताया है. सुप्रिया सुले ने राज ठाकरे का उदाहरण देते हुए कहा, "जब राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ी तो उन्होंने पार्टी को हथियाया नहीं था. उन्होंने अपने दम पर शुरुआत की थी. तो यह विकल्प हर किसी के पास था. लेकिन इस पार्टी को हड़पने के लिए जिस तरह से यह सब हुआ है वह बहुत ही दुखद और निराशाजनक है."

बालासाहेब ठाकरे की इच्छा का हवाला दिया

एनसीपी नेता ने कहा, "बालासाहेब ठाकरे की इच्छा थी कि उद्धव ठाकरे पार्टी को चलाएं." उन्होंने आगे कहा, "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह फैसला आया है क्योंकि अगर यह पार्टी बालासाहेब ठाकरे ने शुरू की थी और उनकी इच्छा थी कि उद्धव ठाकरे इसे चलाएं, तो यह फैसला नहीं होना चाहिए था."

सुप्रिया सुले ने कहा, "शरद पवार ने कहा था कि आपको इन चुनौतियों का सामना करना होगा और शुरु से एक नई शुरुआत करनी होगी. पार्टी बालासाहेब ठाकरे की ओर से शुरू की गई थी और उन्होंने तय किया था कि इसे कौन चलाएगा? केवल पृष्ठभूमि को नहीं भूलना चाहिए."

शिंदे गुट पर राउत की अमर्यादित टिप्पणी

इस फैसले के बाद जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के नेता इसे बालासाहेब और उनके विचारों की जीत बता रहे हैं तो वहीं उद्धव ठाकरे और उनके गुट के नेता इस फैसले को अस्वीकार कर रहे हैं. वे आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं. इसी बीच उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा, "पालतू कुत्ते ने रोटी की थाली सरका ली तो मालिक भिखारी नहीं हो जाता और कुत्ता मालिक नहीं हो जाता." 

धनुष-बाण के चोर पकड़े जाएंगे- राउत

संजय राउत ने आगे कहा, "कई जगहों पर चोरों को सड़क पर पकड़कर मार दिया जाता है. अगर कोई चोर पकड़ा जाता है तो लोग उसके कपड़े उतारकर उसे सड़क पर मार देते हैं." उन्होंने कहा, "धनुष-बाण के चोर भी पकड़े जाएंगे और राज्य की जनता ऐसा ही सबक सिखाएगी." शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता ने कहा, "कुछ भी कर लो, हम लोग डरने वाले नहीं है. शिवसेना मर्दों की पार्टी है. हम फिर से राज्य की सत्ता में वापस आएंगे."

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election Survey: पिछले तीन सर्वे में मोदी को कितनी सीटें? जानें कांग्रेस समेत अन्‍य पार्टियों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget