एक्सप्लोरर

मुम्बई में एनसीपी की बैठक खत्म, महागठबंधन में MNS की एंट्री के आसार

प्रफुल पटेल ने मनसे के बारे में कहा कि आज के समय मे राज ठाकरे की भूमिका एनडीए विरोधी है इसलिए इस चुनाव में हमें सहयोग करेंगे ऐसा लग रहा है.

नई दिल्लीः मुम्बई में एनसीपी की बैठक खत्म हो गई है और प्रफुल पटेल ने कहा है कि पॉलियमेंट बोर्ड की बैठक खत्म हो चुकी है. कल दिल्ली में शरद पवार और राहुल गांधी की बैठक हुई है और महाराष्ट्र में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई है. हालांकि साथी दलों से आखिरी चरण की बातचीत नहीं हुई है.

प्रफुल पटेल ने दावा किया कि महाराष्ट्र में कुल 48 सीट में से महागठबंधन की 35 से ज्यादा सीटें आएंगी. वहीं एनसीपी के सभी नेताओं ने शरद पवार से निवेदन किया है की शरद पवार माढ़ा सीट से लड़े, इस आग्रह को शरद पवार को मानेंगे. इसपर अधिकृत घोषणा होना बाकी है.

प्रफुल पटेल ने मनसे के बारे में कहा कि आज के समय मे राज ठाकरे की भूमिका एनडीए विरोधी है इसलिए इस चुनाव में हमें सहयोग करेंगे ऐसा लग रहा है.

एनसीपी बैठक की 2 मुख्य बातें पहला- शरद पवार चुनाव लड़ेंगे और माढ़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस सीट से पहले भी एक बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. और दूसरा महागठबंधन में मनसे की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है और इसे एनसीपी की हरी झंडी मिल गई है. इसके लिए कांग्रेस से बातचीत जारी है. अगर मनसे को साथ लिया गया तो नासिक लोकसभा सीट मनसे को दिया जा सकता है.

वहीं अजित पवार ने कहा कि शरद पवार माढ़ा सीट से लड़ें, यह सभी नेताओं की इच्छा है. राज ठाकरे को महागठबंधन में लेने के विषय में एनसीपी सकारात्मक है और इसपर कांग्रेस से चर्चा होगी. हमारा अनुमान है कि 9 मार्च को आचार संहिता लागू हो जाएगी.

इससे पहले कल दिल्ली में एनसीपी चीफ शरद पवार के घर पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्षी दलों के कई बड़े नेता मौजूद रहे.

महाराष्ट्र: एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार मढ़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

शरद पवार के घर हुई विपक्ष की बैठक, राहुल गांधी और केजरीवाल भी हुए शामिल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget